तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी ब्लॉक भिलाई के पदाधिकारियों को सांसद ने दिलाई शपथ

कॉलोनी के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने पर जोर। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन बी-ब्लॉक के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग के सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक एवं अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग ललित चंद्राकर थे, वार्ड पार्षद सविता धवस थीं। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित से हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत अध्यक

  • कॉलोनी के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने पर जोर।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन बी-ब्लॉक के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग के सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक एवं अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग ललित चंद्राकर थे, वार्ड पार्षद सविता धवस थीं। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित से हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत अध्यक्ष सुनील चौरसिया एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने नवनिर्वाचित समस्त कार्यकारिणी को पद एवं अनुशासन की शपथ दिलाई। विजय बघेल ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन कॉलोनी के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी कॉलोनीवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी। ये खबर भी पढ़ें: युद्ध के बीच इज़राइल में नौकरी का मौका, 3500 पदों पर भर्ती, करीब 2 लाख तक सैलरी शपथ में कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुनील चौरसिया,कोषाध्यक्ष राम नारायण साहू, महासचिव आर के दत्ता, लक्षप्रद, जितेंद्र, पायल सिंह पवार, श्याम लाल देवांगन, के एन दिवाकर, काशी राम देशमुख, भीम राव फुसे, आई एम वाम्हने, आर राजेंद्रन, सुरेश पिल्लई, एस एल वर्मा, अंजली तिवारी, इग्नीशियस मेंडोस, एसपी बराल, शत्रुधन साहू, इंद्रजीत सिंह, एसके चक्रवर्ती, महिला समिति अध्यक्ष रेखा सिंह, तालपुरी वरिष्ठ नागरिक संघ अध्यक्ष आईएम वाम्हने शामिल थे। ये खब भी पढ़ें: विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसा: 1 और ज़ख्मी कर्मचारी की मौत कार्यक्रम में लोक धरोहर सांस्कृतिक संस्था आहिवारा ने रंगारंग सांस्कृतिक के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। धन्यवाद ज्ञापन उप महासचिव पायल पवार ने दिया। कार्यक्रम में कॉलोनी के सैकड़ों निवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह उत्साह, सौहार्द और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। ये खबर भी पढ़ें: सुरक्षा के मास्टरमाइंड जीपी सिंह बने SAIL के सेफ्टी एडवाइजर, भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व CGM के नाम पेटेंट और कॉपी राइट भी