कार गेट पास पर भावी DIC-ED का शुक्रिया, E-0 परीक्षा और पात्रता पर डिप्लोमाधारियों की ये मांग

E-0 परीक्षा में डिप्लोमा होल्डर को S-6 ग्रेड से, डिग्री होल्डर को S-5 ग्रेड से पात्रता देने की मांग। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल कर्मचारियों के लिए चार पहिया वाहन पास जारी करने के फैसले पर खुशी मनाई जा रही है। साल 2023 से मुद्दा उठाने वाले बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन BIDU के प्रतिनिधि मंडल ने बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक संकार्य तथा भावी डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन व अधिशासी निदेशक परिचालन अनूप कुमार दत्ता का शुक्रिया अदा किया। गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। साथ ही प्र

  • E-0 परीक्षा में डिप्लोमा होल्डर को S-6 ग्रेड से, डिग्री होल्डर को S-5 ग्रेड से पात्रता देने की मांग।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल कर्मचारियों के लिए चार पहिया वाहन पास जारी करने के फैसले पर खुशी मनाई जा रही है। साल 2023 से मुद्दा उठाने वाले बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन BIDU के प्रतिनिधि मंडल ने बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक संकार्य तथा भावी डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन व अधिशासी निदेशक परिचालन अनूप कुमार दत्ता का शुक्रिया अदा किया। गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। साथ ही प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के भावनाओं को समझते हुए S1 ग्रेड से सभी कर्मचारियों को चार पहिया वाहन का पास निर्गत करने के लिए बीएसएल के डायरेक्टर इन्चार्ज, सभी अधिशासी निदेशक, एवम मानव संशाधन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक प्रभारी सहित सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: EPFO-श्रम मंत्रालय सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानकर 2014 से पूर्व रिटायर्ड को दे EPS 95 हायर पेंशन यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि बीएसएल के नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारी के लिए चार पहिया वाहन का पास निर्गत करना प्रबंधन का बहुत ही सही निर्णय है। मौसम के विषम परिस्थितियों बारिश, अत्यधिक ठंडी एवम अत्यधिक गर्मी में कठिनाइयों का सामना करते हुए बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी अपने दो पहिया वाहन से प्लांट में आकर ड्यूटी कर रहे हैं। और प्लांट के उत्पादन में योगदान कर रहे हैं। इसके अलावा प्लांट में कार्य करते हुए कभी कभी देर रात हो जाने पर घर जाने के दौरान कुत्तों के कारण दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती थी। अब प्लांट के अंदर चार पहिया वाहन ले जाने की अनुमती मिल जाने से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: कर्मचारी अब प्लांट में ले जा सकेंगे चार पहिया वाहन, BAKS, डिप्लोमाधारी यूनियन और संघ ने लिया श्रेय महामंत्री ने कहा-वर्ष 2023 से डिप्लोमा यूनियन के द्वारा इस मांग को प्रबंधन के हरेक स्तर पर गंभीरता के साथ उठाया जा रहा था। प्रबंधन के द्वारा इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेने के कारण बीएसएल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से ये भी ये एक बहुत महत्वपूर्ण निर्णय साबित होगा। इसके अलावा युवा कर्मचारियों के कॅरियर ग्रोथ के लिए E-0 प्रोमोशन पालिसी में बदलाव करते हुए E-0 परीक्षा में डिप्लोमा होल्डर को S-6 ग्रेड से, डिग्री होल्डर को S-5 ग्रेड से पात्रता देने एवम अन्य क्वालिफिकेशन के कर्मियों के लिए भी पात्रता को कम करने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के अध्यक्ष रविशंकर, संयुक्त महामंत्री प्रेमनाथ राम, कोषाध्यक्ष सोनू शाह, नितेश कुमार, राहुल सिंह, अमन बास्की, नाबा हेम्ब्रम उपस्थित रहे। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: कर्मयोगी प्रोग्राम में भूखे-प्यासे रहे कर्मियों का हंगामा, फेंके बर्तन, फैला रायता