बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों-अधिकारियों की जान जोखिम में, यहां गड्ढे में है सड़क, लाइट भी नहीं
ग्रेट प्लेस टू वर्क वाली कंपनी का एक रूप यह भी। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो टाउनशिप (SAIL - Bokaro Township) से अच्छी खबर नहीं आ रही है। सेक्टर 9 बसंती मोड से तीन नंबर गेट तक जाने वाली प्रमुख सड़क है। विस्थापित क्षेत्र के लोगों के साथ ही सेक्टर 08,09,11,और 06 में रहने वालों के लिए महत्वपूर्ण सड़क है, जो कि सदैव ही जलमग्न रहती है। ये खबर भी पढ़ें : राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से बचा पैसेंजर , आरपीएफ निरीक्षक ने ऐसे बचाई जान बारिश के मौसम में इसी बीच कर्मचारी अपनी जान जोखिम म
- ग्रेट प्लेस टू वर्क वाली कंपनी का एक रूप यह भी।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो टाउनशिप (SAIL - Bokaro Township) से अच्छी खबर नहीं आ रही है। सेक्टर 9 बसंती मोड से तीन नंबर गेट तक जाने वाली प्रमुख सड़क है। विस्थापित क्षेत्र के लोगों के साथ ही सेक्टर 08,09,11,और 06 में रहने वालों के लिए महत्वपूर्ण सड़क है, जो कि सदैव ही जलमग्न रहती है।
ये खबर भी पढ़ें: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से बचा पैसेंजर, आरपीएफ निरीक्षक ने ऐसे बचाई जान
बारिश के मौसम में इसी बीच कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल हर एक काम देश के नाम कर ड्यूटी जाने को विवश है। उक्त रोड से बिजली के पोल ही गायब है, तो लाइट की बात करनी बेइमानी होगी। साथ ही ड्यूटी के समय उस सड़क से भारी वाहनों का आना जाना भी निरंकुश है।
ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन
ड्यूटी जाने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, पर कोई सुध लेने वाला दिखता नहीं है। एक तरफ प्लांट परिसर में ड्यूटी आने जाने के समय में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहता। वहीं, इस रोड में यह आम बात है।
ये खबर भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलेगा मकान, भिलाई में 17 जून को निकलेगी लाटरी
बी शिफ्ट से निकलने वालों को यदि किसी कारण थोड़े देर यदि प्लांट में हो गई तो वे या तो मेन गेट से निकलने या रात प्लांट में ही गुजारने की विवश होते है। उस सड़क में बीते कुछ वर्षों में 2-3 हत्याएं भी हुई है। चूंकि अंधेरी सड़क सदैव ही अपराध का अड्डा होती है। ऐसे में अपराध को रोकधाम के लिए प्रकाश युक्त सड़क आवश्यक है।
ये खबर भी पढ़ें: सीवर लाइन निर्माण देखने पहुंचे आयुक्त, चोर ले जा रहे ढक्कन, कबाड़ियों पर भी हो FIR
BAKS बोकारो अध्यक्ष हरिओम ने कहा-यूनियन की ओर से एक वर्ष पूर्व ही पत्र लिख कर पूरी सड़क को बनवाने तथा प्रकाशयुक्त करने का पत्र दिया गया था। परन्तु नगरसेवा की उदासीनता का परिणाम है कि अभी तक सड़क नहीं बनी, न ही प्रकाशयुक्त हुई। इसे अविलंब बनवाने की आवश्यकता है।
ये खबर भी पढ़ें: Bharat Coking Coal Limited के नए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, PESB ने किया चयन