SAIL के प्लांट में ठेका मजदूरों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल, सेलम स्टील प्लांट में 58, कीजिए न्याय

ठेका कर्मचारियों और निजी सुरक्षा कर्मियों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल करने की मांग। सूचनाजी न्यूज, सेलम। सेलम स्टील प्लांट में कार्यरत ठेका कर्मचारियों और एसएसपी (SSP) के निजी सुरक्षा कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की मांग उठी है। इस संबंध में सेलम स्टील एससी/एसटी एम्प्लॉइज यू

  • ठेका कर्मचारियों और निजी सुरक्षा कर्मियों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल करने की मांग।
सूचनाजी न्यूज, सेलम। सेलम स्टील प्लांट में कार्यरत ठेका कर्मचारियों और एसएसपी (SSP) के निजी सुरक्षा कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की मांग उठी है। इस संबंध में सेलम स्टील एससी/एसटी एम्प्लॉइज यूनियन एवं सेलम स्टील लेबर लिबरेशन फ्रंट (LLF) ने सेलम स्टील प्लांट के कार्यकारी निदेशक को पत्र भेजा है। यूनियन ने हाल ही में इंडकोसर्व सोसाइटी के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। यूनियन ने इसे कर्मचारियों के हित में एक प्रगतिशील कदम बताया। ठेका कर्मचारियों को भी मिले लाभ यूनियन के वरिष्ठ नेता रविचंद्रन ने कहा कि जब इंडकोसर्व सोसाइटी के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाई गई है, तो इसी निर्णय का लाभ सेलम स्टील प्लांट में वर्तमान में कार्यरत सभी ठेका कर्मचारियों और एसएसपी के निजी सुरक्षा कर्मियों को भी दिया जाना चाहिए। पत्र में कहा गया है कि इन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु भी 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष की जाए। यूनियन ने प्लांट प्रबंधन से इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने का अनुरोध किया है। कर्मचारियों के हित में बताया फैसला यूनियन का कहना है कि सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने से लंबे समय से सेवाएं दे रहे ठेका कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को अपने रोजगार को दो वर्ष और जारी रखने का अवसर मिलेगा। साथ ही, इससे उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी। यूनियन ने सेलम स्टील प्लांट प्रबंधन से मांग की है कि इंडकोसर्व कर्मचारियों की तर्ज पर ठेका कर्मचारियों और एसएसपी निजी सुरक्षा कर्मियों के लिए भी सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।