बोकारो स्टील प्लांट के सेक्टर 12 में मलबा नहीं, क्या लाश उठाने के इंतजार में है प्रबंधन

आंदोलनकारियों दंभ भरा था कि खाली नहीं होने देंगे। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के आवास को लेकर बवाल मचा हुआ है। अनफिट ब्लॉक को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी ऐसी है कि अब लगता है कि किसी की जान जाने का इंतजार हो रहा है। बरसात के मौसम में प्लास्टर टूटकर गिर रहे। कहीं, छज्जा गिरने का मामला सामने आ रहा है। अब लगता यही है कि प्रबंधन किसी की लाश गिरने का इंतजार कर रही है। ये खबर भी पढ़ें : S

  • आंदोलनकारियों दंभ भरा था कि खाली नहीं होने देंगे।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के आवास को लेकर बवाल मचा हुआ है। अनफिट ब्लॉक को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी ऐसी है कि अब लगता है कि किसी की जान जाने का इंतजार हो रहा है। बरसात के मौसम में प्लास्टर टूटकर गिर रहे। कहीं, छज्जा गिरने का मामला सामने आ रहा है। अब लगता यही है कि प्रबंधन किसी की लाश गिरने का इंतजार कर रही है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT 2025: Central Induction Programme भिलाई में शुरू, BSP, BSL, CMO, चंद्रपुर, RSP, DSP, ISP, SRU को  मिले 57 अफसर बीते दिनों नगर सेवा के द्वारा सेक्टर 12 के कुछ ब्लॉकों को अनफिट घोषित किया गया था, जिसे लेकर कुछ आंदोलनकारियों ने आंदोलन भी किया, जिसमें बड़े जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी बातों से काफी उम्मीद जगाई। परन्तु परिणाम शून्य है। ये खबर भी पढ़ें: Bharat Coking Coal Limited के नए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, PESB ने किया चयन अभी तक नगर सेवा विभाग द्वारा अनफिट किए गए ब्लॉकों को न तो पुनः अनुरक्षण किया गया। न ही सभी को सुरक्षित आवास आवंटित ही किया गया। हालांकि कुछ लोगों को शिफ्ट किया गया भी है। वैसे में प्रश्न यह उठता है कि क्या किसी सरकारी संस्था द्वारा किए गए अनफिट ब्लॉक को राजनीतिक दबाव में अनुरक्षण कर फिट किया जा सकता है? ये खबर भी पढ़ें: सीवर लाइन निर्माण देखने पहुंचे आयुक्त, चोर ले जा रहे ढक्कन, कबाड़ियों पर भी हो  FIR यदि हां तो फिर इंतजार किसका,और क्यों? यदि न तो स्पष्ट करने में कठिनाई क्यों? क्या नगर सेवा विभाग राजनीतिक दबाव में रहवासियों की जान से खिलवाड़ कर रही है। बोकारो में अभी बारिश में हल्की दस्तक दी है, जो आप चित्रों में देख सकते है कि क्या स्थिति है? ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो: मैत्री बाग में जल्द आएगा तेंदुआ और भालू का जोड़ा, जाएगा 24 सांभर छज्जा गिरना तो साधारण सी बात हो गई है। क्या जब तक किसी की जान नहीं जाएगी, तब तक संबंधित पक्ष कान में तेल डाल सोता ही रहेगा। कहां गए आंदोलनकारी जिन्होंने ये दंभ भरा था कि खाली नहीं होने देंगे। ऐसे में बिना अनुरक्षण के रहने वालों की जिम्मेदारी किसकी बनती है। नगर सेवा विभाग भी क्यों नहीं पात्रता अनुसार सभी को उनके ग्रेड वाले आवास दे देती है। क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है। रहवासियों को असुरक्षित वातावरण में डर के साए में जीने तथा किसी अनहोनी के लिए प्रतीक्षा करवाना कहीं से भी उचित नहीं। ये खबर भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलेगा मकान, भिलाई में 17 जून को निकलेगी लाटरी