सेल बोनस, 39 माह के बकाया एरियर, ट्रांसफर, भत्ते पर होगी 2 दिन की हड़ताल, पढ़िए डिटेल

तपन सेन ने एकताबद्ध प्रदर्शन एवं दीपावली के पूर्व दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव दिया। आम सहमति से फैसला लेने का प्रस्ताव रखा। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोनस को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा भड़का हुआ है। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस यूनियनों ने तय किया है कि एक नहीं दो दिन हड़ताल की जाएगी। 5 अक्टूबर को सेल के सभी इकाइयों में संयुक्त राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर नवंबर 2024 में दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा करने के फैसले के बाद 14, 15 अक्टूबर को दो दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित करने

तपन सेन ने एकताबद्ध प्रदर्शन एवं दीपावली के पूर्व दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव दिया। आम सहमति से फैसला लेने का प्रस्ताव रखा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोनस को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा भड़का हुआ है। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस यूनियनों ने तय किया है कि एक नहीं दो दिन हड़ताल की जाएगी। 5 अक्टूबर को सेल के सभी इकाइयों में संयुक्त राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर नवंबर 2024 में दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा करने के फैसले के बाद 14, 15 अक्टूबर को दो दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई है। एनजेसीएस के सभी घटक संगठनों के नेताओं की बैठक में मुहर लगी है। 2 अक्टूबर को संध्या 5:00 बजे से इंटक मुख्यालय नई दिल्ली में उपस्थिति और ऑनलाइन जूम लिंक पर आयोजित एनजेसीएस के घटक संगठनों के नेताओं की हाइब्रिड मोड बैठक डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी इंटक-अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आम सहमति से 5 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी संयुक्त प्रदर्शन कर नवंबर 2024 में दो दिवसीय आम हड़ताल करने की घोषणा करने के साथ 14 -15 अक्टूबर को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी धरना आयोजित करने का निर्णय लिया गया। ये खबर भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस 2024: Bhilai Steel Plant का सियान सदन मानवता का मंदिर, भोजन से जुड़ी है पूर्व CEO एम.रवि की यादें बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि सेल प्रबंधन की मनमानी एवं श्रमिक विरोधी रूख के विरुद्ध और इस्पात मजदूरों की ज्वलंत समस्याएं यथा सम्मानजनक एपीएलआइएस के अन्तर्गत कम से कम 40500 रुपए से कम नहीं, का बोनस भुगतान करने की मांग की जा रही है।

अतिरिक्त वेतन वृद्धि संग इसकी भी मांग 

इसी तरह वेतन पुनरीक्षण का 39 माह का एरियर का भुगतान करने, विभिन्न भत्ते का पुनरीक्षण एवं भुगतान सहित अन्य लंबित मुद्दों यथा एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि, प्रबंधन द्वारा बिना द्विपक्षीय विमर्श के मनमाने एकतरफा फैसलों पर रोक एवं वापसी, आरआईएनएल में नया वेतन पुनरीक्षण लागू करने एवं आरआइएनएल का सेल में विलय करने, पर्क में कम से कम 28% तक वृद्धि करने की आवाज उठ रही है। ये खबर भी पढ़ें: श्रम मंत्रालय से बड़ी खबर: रोजगार और श्रम सुधारों पर मंत्री शोभा करंदलाजे का मंत्र वहीं, स्थानांतरित एवं दंडित किए गए इस्पात कर्मियों का निलंबन एवं स्थानांतरण वापसी आदि मांगों की पूर्ति हेतु सेल के सभी इकाइयों, प्लांट एवं खदानों, कार्यालयों पर संयुक्त प्रदर्शन आयोजित कर नवंबर 2024 माह में दो दिवसीय हड़ताल पर जाने की घोषणा करने का आह्वान किया गया।

संयुक्त आंदोलन कार्यक्रमों में एकजुट

हडताल के पूर्व 14-15 अक्टूबर को दो दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित कर सभी इकाइयों में कार्यरत अन्य स्थानीय एवं स्वतंत्र ट्रेड यूनियनों एवं आम इस्पात मजदूरों को इस संयुक्त आंदोलन कार्यक्रमों में एकजुट होकर सफल बनाने का आह्वान भी किया गया।

प्रबंधन की मनमानी एवं श्रमिक विरोधी...

बैठक में 1 अक्टूबर को आयोजित प्रबंधन के साथ एनजेसीएस के घटक नेताओं की बैठक बेनतीजा रहने को प्रबंधन की मनमानी एवं श्रमिक विरोधी बताकर बैठक में सभी एनजेसीएस घटकों की एकताबद्ध कार्रवाई में जाने के फैसले का स्वागत किया गया। बैठक में सर्वप्रथम एटक नेता विद्यासागर गिरि ने बैठक में भाग लेने वाले साथियों का स्वागत के साथ अध्यक्षता के लिए डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी का नाम प्रस्तावित किया एवं बैठक के उद्देश्यों, खासकर प्रबंधन के अड़ियल रूख के विरुद्ध एकताबद्ध कार्रवाई पर विमर्श कर फैसला लेने की बात कही। ये खबर भी पढ़ें: एक साल में 131 अधिकारी रिटायर, इस माह 9 अफसरों को BSP OA दे रहा विदाई सीटू के नेता तपन सेन ने स्थितियों की चर्चा करते हुए एकताबद्ध प्रदर्शन एवं दीपावली के पूर्व दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव दिया और आम सहमति से फैसला लेने का प्रस्ताव रखा।

41 नेताओं ने भाग लिया

बैठक में एटक एवं इसके स्टील फेडरेशन के अध्यक्ष रमेंद्र कुमार एवं महासचिव डी आदि नारायण, रामाश्रय प्रसाद सिंह, इंटक के वीरेंद्र चौबे,वंश बहादुर सिंह,सीटू के ललित मोहन मिश्रा एवं विश्वजीत, एच एम एस के संजय वढ़ावकर, बीएमएस के डीके पांडे एवं रंजय कुमार के साथ सेल के विभिन्न इकाइयों के विभिन्न घटकों के लगभग 41 नेताओं ने भाग लिया। सभी लोगों ने एक स्वर से एकताबद्ध संयुक्त कार्रवाई की अनिवार्यता पर जोर दिया। अंत में विमर्श के बाद सर्वसम्मत से स्वीकृत संयुक्त कार्रवाई कार्यक्रम डॉक्टर संजीव रेड्डी ने घोषित किया जिसमें 5 अक्टूबर को सभी इकाइयों के प्रतिष्ठानों में संयुक्त प्रदर्शन कर नवंबर में दो दिवसीय हड़ताल पर जाने की घोषणा करने एवं हड़ताल के पूर्व 14-15 अक्टूबर को दो दिवसीय धरना देने का कार्यक्रम शामिल है।

लगभग ढाई घंटे चली बैठक

बैठक का संचालन एटक नेता विद्यासागर गिरि ने किया। कार्यक्रम की घोषणा डॉक्टर संजीव रेड्डी के करने के बाद उत्साह पूर्ण माहौल में बैठक समाप्त हुई। बैठक लगभग ढाई घंटे चली और विभिन्न इकाइयों के नेताओं ने अपने-अपने मंतव्य रखा और संयुक्त कार्रवाई के महत्व को रेखांकित किया