BIG NEWS: दुर्ग-भिलाई और रायपुर वाले कुम्हारी की तरफ न जाएं, चंदनडीह में जलभराव, रूट डायवर्ट, BSP कार्मिक ये रास्ता चुनें
दुर्ग पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक रास्ते।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। सड़क पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। स्थिति को देखते हुए दुर
- दुर्ग पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक रास्ते।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। सड़क पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। स्थिति को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने रायपुर जाने वाले वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी किए हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रायपुर की ओर निकलने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें और संभव हो तो निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश करने से भी बचने कहा गया है।
किस दिशा से आने वालों के लिए कौन-सा रास्ता?
राजनांदगांव की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन
अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।
बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन
अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।
ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई या नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन
अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंदा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर।
भिलाई और भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लिए
रायपुर जाने वाले कर्मचारी उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
जलभराव वाले मार्ग पर पहुंचने के बाद रास्ता बदलने के बजाय घर से निकलने से पहले ही वैकल्पिक मार्ग तय कर लें। बारिश के दौरान सड़क पर पानी की गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल हो सकता है, इसलिए प्रभावित हिस्से में अनावश्यक रूप से जाने से बचना सुरक्षित रहेगा।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से डायवर्सन और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। जलभराव के कारण ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों पर भी अतिरिक्त समय लग सकता है। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों का पालन करने कहा है।