SAIL RSP के 6 CGM का ट्रांसफर, राकेश जोशी दुर्गापुर और डीके पालो गए बर्नपुर

राकेश जोशी को CGM (RMHP) Durgapur Steel Plant की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) के 6 सीजीएम का ट्रांसफर कर दिया गया है। 4 अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2 अधिकारियों का बर्नपुर और दुर्

  • राकेश जोशी को CGM (RMHP) Durgapur Steel Plant की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) के 6 सीजीएम का ट्रांसफर कर दिया गया है। 4 अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2 अधिकारियों का बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट ट्रांसफर किया गया है। सेल कॉरपोरेट ऑफिस ने आदेश जारी कर दिया है। अधिकारियों को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से हटाकर अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें एक CGM को दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) और एक को इस्को स्टील प्लांट (ISP), बर्नपुर भेजा गया है। सेल के इस आदेश में RSP के दो CGM को दूसरे स्टील प्लांट भेजा गया है। राकेश जोशी को दुर्गापुर स्टील प्लांट में CGM (RMHP) और डी.के. पालो को ISP बर्नपुर में CGM (Projects) की जिम्मेदारी मिली है। वहीं चार अधिकारियों को RSP में ही नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये संगठनात्मक परिवर्तन अधिकारियों के मौजूदा वेतन एवं वेतनमान पर प्रभावी होंगे। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Lease Policy 2026: नया सर्कुलर जारी, जमीन की नई वैल्यूएशन से लेकर 30-33 साल की लीज तक, जानिए क्या बदला आप भी जानिए RSP के 6 CGM, जिनका तबादला हुआ बी. सुनील कार्था: वर्तमान में CGM (SMS-I) के पद पर कार्यरत बी. सुनील कार्था को CGM (Power), RSP, Rourkela की जिम्मेदारी दी गई है। इटवा ओरांव: CGM (PM & SPP), RSP के पद पर कार्यरत एडविन ओरांव को CGM In-Charge (PM&SPP), RSP, Rourkela बनाया गया है। ये खबर भी पढ़ें: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: SAIL CGM प्रमोशन लिस्ट जारी, 55 अधिकारियों का प्रमोशन, पढ़ें नाम राकेश जोशी: CGM (CO & CC), RSP, Rourkela के पद पर कार्यरत राकेश जोशी को RSP से बाहर भेजा गया है। उन्हें CGM (RMHP), Durgapur Steel Plant की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यानी उनका तबादला दुर्गापुर स्टील प्लांट किया गया है। आशा एस. कार्था: CGM (Utilities & Env.), RSP, Rourkela के पद पर कार्यरत आशा एस कार्था को CGM (Utilities), RSP, Rourkela की नई जिम्मेदारी दी गई है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Transfer List 2026: बोकारो स्टील प्लांट के 9 और दुर्गापुर के 4 सीजीएम का तबादला, गए ISP, CMO, CO और BSP सुमीत कुमार: CGM (BFs), RSP, Rourkela के पद पर कार्यरत Sumeet Kumar को CGM (Iron), RSP, Rourkela बनाया गया है। डी.के. पालो: CGM (Mechanical), RSP, Rourkela के पद पर कार्यरत डीके पालो का भी तबादला किया गया है। उन्हें CGM (Projects), ISP, Burnpur की जिम्मेदारी दी गई है। यानी उनका नया कार्यस्थल इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर होगा। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के 8 CGM का ट्रांसफर, घोषाल, दास RSP और सतपथी गए किरीबुरू माइंस, BSL से राजीव आ रहे BSP