संयुक्त यूनियन ने कहा - SAIL करप्शन रोक लेता तो एरियर रोकना नहीं पड़ता
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई सहित सेल में 29 एवं 30 जनवरी की हड़ताल को लेकर संयुक्त यूनियन में शामिल इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, लोइमू, इस्पात श्रमिक मंच एवं स्टील वर्कर्स यूनियन की बैठक इंटक कार्यालय में हुई l सेल में हुए घोटाले को लेकर यूनियन नेताओं ने सेल प्रबंधन (SAIL Management) के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि यदि सेल में करप्शन को ही रोक लिया होता तो कंपनी पिछले वर्षों में घाटे में नहीं जाती और हमारा वेज रीविजन रोकना नहीं पड़ता l ये खबर भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों NM
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई सहित सेल में 29 एवं 30 जनवरी की हड़ताल को लेकर संयुक्त यूनियन में शामिल इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, लोइमू, इस्पात श्रमिक मंच एवं स्टील वर्कर्स यूनियन की बैठक इंटक कार्यालय में हुई l सेल में हुए घोटाले को लेकर यूनियन नेताओं ने सेल प्रबंधन (SAIL Management) के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि यदि सेल में करप्शन को ही रोक लिया होता तो कंपनी पिछले वर्षों में घाटे में नहीं जाती और हमारा वेज रीविजन रोकना नहीं पड़ता l ये खबर भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों NMDC को मिला अवॉर्ड बैठक में नेताओं ने ने 29 - 30 जनवरी की हड़ताल को सफल बनाने रणनीति तय कीl एनजेसीएस (NJCS) की बैठक के बाद भिलाई की संयुक्त यूनियन के नेताओं की इंटक कार्यालय में मीटिंग हुई जिसमें एनजेसीएस मीटिंग में प्रबंधन के अड़ियल रवैये एवं मनमानी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया ये खबर भी पढ़ें : सुभाष चंद्र बोस जयंती 2024: नेताजी का योगदान भूला नहीं सकता समाज भट्टे में काम करने वालों का डिक्की चेक करवाने वाले एसी कमरे में बैठकर हजारों करोड़ का घोटाला कर दिए यूनियन नेताओं ने कहा कि सेल के अधिकारी सीआईएसएफ लगाकर फर्नेस में काम करने वाले कर्मचारियों के गाड़ी की डिक्की चेक करते है और बड़े-बड़े एयर कंडीशन कमरों में बैठकर अफसर बड़ा-बड़ा घोटाला कर सेल को चूना लगा दिए। ये खबर भी पढ़ें : नवमतदाता युवा ही नए भारत के आधार: मनीष पाण्डेय