Western Coalfields Limited: वेकोलि में कोल इंडिया का पहला ई-ट्रांसफर पोर्टल लांच, कर्मचारियों को बिचौलिए, कार्यालयों से निजात
ई-पोर्टल से अब ट्रांसफर से संबंधित कार्यों में एक रूपता और पारदर्शिता आएगी। सूचनाजी न्यूज, नागपुर। कोल इंडिया के वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से बड़ी खबर आ रही है। कर्मचारियों को अब कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वेकोलि में कोल इंडिया का पहला ई-ट्रांसफर पोर्टल लांच हो गया है। 15 जनवरी 2026 को कोयला श्रमिक सभा (HMS) के केंद्रीय अध्यक्ष-सह-वेकोलि संचालन समिति सदस्य शिवकुमार यादव ने तत्कालीन सीएमडी जेपी द्विवेदी एवं तत्कालीन निदेशक (मा.सं) हेमंत शरद पाण्डेय के साथ बैठक कर कर्मियों के ट्र
- ई-पोर्टल से अब ट्रांसफर से संबंधित कार्यों में एक रूपता और पारदर्शिता आएगी।
सूचनाजी न्यूज, नागपुर। कोल इंडिया के वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से बड़ी खबर आ रही है। कर्मचारियों को अब कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वेकोलि में कोल इंडिया का पहला ई-ट्रांसफर पोर्टल लांच हो गया है।
15 जनवरी 2026 को कोयला श्रमिक सभा (HMS) के केंद्रीय अध्यक्ष-सह-वेकोलि संचालन समिति सदस्य शिवकुमार यादव ने तत्कालीन सीएमडी जेपी द्विवेदी एवं तत्कालीन निदेशक (मा.सं) हेमंत शरद पाण्डेय के साथ बैठक कर कर्मियों के ट्रांसफर प्रक्रिया में स्पष्टता, एक रूपता तथा पारदर्शिता लाने हेतु ट्रांसफर ई-पोर्टल बनाने आग्रह किया था।
जिस पर लगातार लगभग 5-6 माह के अथक प्रयासों तथा शिवकुमार यादव संग आपसी समन्वय पश्चात 20 मई को वेकोलि के सीएमडी हेमंत शरद पाण्डे द्वारा ई-पोर्टल लांच कर दिया। जिसके बाद देश और दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) अब पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने अपने कर्मियों को ठगों/बिचौलियों से बचाने के लिए ट्रांसफर पॉलिसी को सुविधाजनक बनाकर इसमें पारदर्शिता लाने ई-ट्रांसफर पोर्टल लांच किया है।
ई-पोर्टल लांच होने के बाद अब निश्चित ही ट्रांसफर से संबंधित कार्यों में एक रूपता और पारदर्शिता आएगी। साथ ही अब कर्मियों को अधिकारियों, कार्यालयों अथवा अन्य किसी बिचौलिये के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
कर्मचारी अब अपने आवेदन को जहाँ कार्यरत हैं, उसी इकाई के प्रबंधक (मा.सं.) को देंगे और इकाई की प्रक्रिया पूर्ण कर आवेदन पोर्टल पर अपलोड होते ही संबंधित कर्मचारी को आवेदन/फाइल नंबर भी प्राप्त हो जाएगा। आवेदन पोर्टल के ही माध्यम से संबंधित उपक्षेत्र/क्षेत्र, मुख्यालय तथा जिस क्षेत्र में उसे स्थानांतरण जाना है, वहां भी पोर्टल के माध्यम से पहुंच जाएगा। जिसकी सारी प्रक्रिया वेकोलि मुख्यालय के देख रेख में होगी।
साथ ही जब भी कर्मचारी यह जानना चाहेगा कि मेरी स्थानांतरण प्रक्रिया कहाँ तक पहुँची अथवा आवेदन की किया स्थिति है। तो उसे किसी भी अन्य कार्यालय में जानने की आवश्यकता नहीं है। वह सीधे इकाई के प्रबंधक (मा.सं.) के पास जाएगा और आवेदन अपलोड के समय प्राप्त नंबर के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति अथवा वास्तविक परिस्थिति से अवगत हो सकता है।