पेंशनर्स का पैसा EPFO कहां कर रहा निवेश, सरकार ने दी बड़ी जानकारी

केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने लोकसभा में बताया ईपीएफओ किसी भी ब्लू चिप कंपनी के शेयरों सहित व्यक्तिगत शेयरों में सीधे निवेश नहीं करता है। 31 मार्च 2022 तक ईपीएफओ ने विभिन्न निधियों की कुल राशि 18.30 लाख करोड़ रुपये रही, जिसे निम्नानुसार निवेश किया है। सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization ) (ईपीएफओ) ने सरकार द्वारा अधिसूचित निवेश पैटर्न के अनुसार निधियों का निवेश किया है। 31 मार्च 2022 तक ईपीएफओ द्वारा प्रबंधित विभिन्न

  • केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने लोकसभा में बताया ईपीएफओ किसी भी ब्लू चिप कंपनी के शेयरों सहित व्यक्तिगत शेयरों में सीधे निवेश नहीं करता है।
  • 31 मार्च 2022 तक ईपीएफओ ने विभिन्न निधियों की कुल राशि 18.30 लाख करोड़ रुपये रही, जिसे निम्नानुसार निवेश किया है।
सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization ) (ईपीएफओ) ने सरकार द्वारा अधिसूचित निवेश पैटर्न के अनुसार निधियों का निवेश किया है। 31 मार्च 2022 तक ईपीएफओ द्वारा प्रबंधित विभिन्न निधियों की कुल राशि 18.30 लाख करोड़ रुपये रही, जिसे निम्नानुसार निवेश किया है। ऋण निवेश (भारत के सार्वजनिक खाते सहित)                           एक्सचेंज ट्रेडेड फंडनिवेश 91.30 प्रतिशत 8.70 प्रतिशत ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bhilai Steel Plant के ओर हैंडलिंग प्लांट में बड़ी खबर, DIC ने किया उद्घाटन यह जानकारी केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी। ईपीएफओ किसी भी ब्लू चिप कंपनी के शेयरों सहित व्यक्तिगत शेयरों में सीधे निवेश नहीं करता है। ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन गुड न्यूज: मद्रास हाईकोर्ट के आदेश से 2014 से पहले रिटायर्ड की बढ़ी उम्मीद, EPFO फंसा ईपीएफओ एक्सचेंज ट्रेडेड फंड के माध्यम से इक्विटी बाजारों में निवेश करता है, जो बीएसई-सेंसेक्स और निफ्टी-50 सूचकांकों का अनुकरण करता है। ईपीएफओ ने समय-समय पर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (exchange traded fund) में भी निवेश किया है, जिसका निर्माण विशेष रूप से निकाय कॉर्पोरेट्स में भारत सरकार की शेयरधारिता के विनिवेश के लिए किया गया है। ये खबर भी पढ़ें :  चुनाव खत्म होते ही Bhilai Township के कब्जेदारों पर टूट पड़ा BSP इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट पिछले सात वर्षों और चालू वर्ष के दौरान एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में ईपीएफओ द्वारा किए गए निवेश का ब्यौरा नीचे दिया गया है। वर्ष                                                                  निवेश की गई राशि (करोड़ रुपये में) 2016-17 14,983 2017-18 24,790 2018-19 27,974 2019-20 31,501 2020-21 32,071 2021-22 43,568 2022-23 53,081* 2023-24 (अक्टूबर, 2023 तक)                                                               27,105* *अनंतिम ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Feedback Scheme में 12 हजार, Great Place To Work सर्वे में महज 1400 कार्मिक, नौकरी की चाहत कितनी आएगी रिपोर्ट