अडानी के ACC सीमेंट प्लांट में मजदूर की मौत, मचा कोहराम
पिछले दिनों अडानी के इसी प्लांट में कर्मचारी की हत्या भी हो चुकी है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अडानी के ACC सीमेंट प्लांट (Adani ACC Cement Plant) में बड़ा हादसा हो गया है। करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर को जोर से करंट का झटका लगा, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया है। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। अडान सीमेंट प्लांट के अधिकारियों ने फिलहाल चुप्पी साध ली है। ये खबर भी पढ़ें : BSP News: बायोमेट्रिक ने बढ़ाया टेंशन, 15 दिनों से बंद
- पिछले दिनों अडानी के इसी प्लांट में कर्मचारी की हत्या भी हो चुकी है।
जामुल एसीसी प्लांट में हाईवोल्टेज से मजदूर की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।[/caption]
अडानी ACC सीमेंट फैक्ट्री में आबिद मेंटेनेंस ऑफिस में सुबह करीब 8 बजे करंट की चपेट में आया। बचाने की कोशिश की गई, लेकिन मौके पर ही मौत हो गई। पिछले 10 साल से आबिद यहां काम कर रहा था। मृतक की पत्नी, बुजुर्ग पिता, दो बच्चे हैं। 3 साल की लड़की और डेढ़ साल का एक लड़का है।
ये खबर भी पढ़ें: ESIC NEWS: कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पतालों का Modernization, लोकसभा में उठा मुद्दा
बता दें कि पिछले दिनों अडानी के एसीसी सीमेंट कारखाना में एक कर्मचारी की हत्या भी हुई थी। एक बड़े समूह की कम्पनी में इस प्रकार की घटना का होना कहीं ना कहीं श्रम कानून एवं नियमों की अवहेलना को दर्शाता है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार आबिद का शरीर इतना जल गया था कि शरीर से बदबू भी आ रही थी। फिलहाल मृतक कर्मचारी के परिवार ने उचित मुआवजे की मांग की है। इस बड़ी घटना के बाद अब तक प्रबन्धन ओर से कोई भी व्यक्ति घटना की जानकारी देने सामने नही आया है।
ये खबर भी पढ़ें: 29.82 करोड़ असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड