भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन में मजदूर ऊंचाई से गिरा, लगी चोट
कोक ओवन बैटरी 8 में कार्य के दौरान मजदूर करीब 10 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा। कमर और सिर में चोट लगी है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में उपचार चल रहा। ठेका कंपनी मजदूर का उपचार प्राइवेट अस्पताल स्पर्श में कराने के लिए रेफर कराएगी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन बैटरी 8 में कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिर गया। सिर और कमर में चोट लगी है। जख्मी हालत में मजदूर को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहा प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। एक्सरे आदि किया जा रहा है। डाक्टरों के मुताबिक मजदूर बातचीत कर रहा है। खतरे की कोई बात नहीं है। ठेका कंपनी मजदूर का उपचार प्राइवेट अस्पताल स्पर्श में कराने के लिए रेफर कराएगी।
कोक ओवन 8 के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। ऊंचाई पर वेल्डिंग आदि कार्य में कैंप 2 निवासी 50 वर्षीय पंचानंद प्रसाद लगे हैं। कार्य के दौरान ही मजदूर जमीन पर गिर गया। बताया जा रहा है कि भिलाई इंजीनियरिंग कारपोरेशन लिमिटेड के मजदूर ने सेफ्टी हार्नेस नहीं पहना था। यह सुरक्षा उपकरण है, जो ऊंचाई पर काम करते समय कर्मचारियों को गिरने से बचाता है। मजदूर ने इसे नहीं पहना था।
वहीं, विभागीय कार्मिक बता रहे हैं कि कार्य इतना जटिल था कि वहां हुक लगाने की जगह नहीं थी, इसलिए मजदूर ने हार्नेस नहीं पहना। हादसे की खबर लगते ही उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं, घायल के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों से अधिकारी संपर्क बनाए हुए हैं।