Author Profile

Oplus_131072

Oplus_131072

Author Profile संस्थापक एवं संपादक: अज़मत अली

अज़मत अली सूचनाजी.कॉम के संस्थापक एवं संपादक हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में वाराणसी से पत्रकारिता की शुरुआत की और प्रिंट तथा डिजिटल मीडिया में विभिन्न जिम्मेदारियों पर कार्य करते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव हासिल किया है।

शिक्षा

अज़मत अली की प्रारंभिक शिक्षा मदरसा मजीदिया, सराय हड़हा, वाराणसी से हुई। इसके बाद उन्होंने एओ मुस्लिम इंटर कॉलेज, लल्लापुरा, वाराणसी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की।

उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (बीए) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद काशी विद्यापीठ के महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान से Master of Journalism and Mass Communication (MJMC) की डिग्री हासिल की।

पत्रकारिता का अनुभव

वर्ष 2009 में सांध्य दैनिक गांडीव से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद वे हिंदुस्तान से जुड़े और वाराणसी संस्करण में वर्ष 2015 तक कार्य किया। इस दौरान रेलवे, आरटीओ, डीजल रेल इंजन कारखाना, अल्पसंख्यक कल्याण, सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल और बुनकर समुदाय समेत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग की।

वर्ष 2015 में वाराणसी से भिलाई आने के बाद दैनिक भास्कर में सीनियर रिपोर्टर के रूप में भिलाई स्टील प्लांट और सेल से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की। इसके बाद वर्ष 2017 में नईदुनिया, भिलाई में सिटी चीफ की जिम्मेदारी संभाली और रिपोर्टिंग के साथ न्यूज डेस्क एवं संपादन का अनुभव हासिल किया।

कोरोना काल में नईदुनिया डिजिटल, रायपुर में कार्य करने का अवसर मिला। डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव के बाद उन्होंने वर्ष 2021 में सूचनाजी.कॉम की शुरुआत की।

वर्तमान में वे सूचनाजी.कॉम के संपादक एवं संस्थापक के रूप में स्टील उद्योग, सेल के विभिन्न संयंत्रों, कर्मचारियों-अधिकारियों, औद्योगिक गतिविधियों और श्रमिक हितों से जुड़ी खबरों के डिजिटल कवरेज का नेतृत्व कर रहे हैं।