Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Auto Expo 2023: छत्तीसगढ़ में खरीदें कोई भी गाड़ी, टैक्स में पाएं 50% की छूट, सीएम भूपेश बघेल ने दी सौगात
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Auto Expo 2023: छत्तीसगढ़ में खरीदें कोई भी गाड़ी, टैक्स में पाएं 50% की छूट, सीएम भूपेश बघेल ने दी सौगात

25/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Auto-Expo-2023-Buy-any-vehicle-in-Chhattisgarh-get-50-tax-rebate-CM-Bhupesh-Baghel-gave-a-gift
  • मुख्यमंत्री ने जनसुविधा के लिए परिवहन विभाग की ऑनलाइन आदि विभिन्न सेवाओं की सराहना की।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी में आयोजित ऑटो एक्सपो में हुए शामिल।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउण्ड में रायपुर ऑॅटो मोबाईल्स डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के तत्वाधान में आयोजित 7वें ऑटो एक्सपो में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की।

ये खबर भी पढ़ें:  बेरोजगारी भत्ता: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, अगर ये ऑफर ठुकराया तो नहीं मिलेगा 2500

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस अवसर पर राडा द्वारा रायपुर ऑटो एक्सपो में सरकार द्वारा दी जा रही टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट पर काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस निर्णय से ऑटो एक्सपो को दौरान वाहन खरीदी करने वाले लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं ऑटो मोबाईल्स डीलर्स के व्यवसाय में वृद्धि भी होगी। उन्होंने इसे आम जनता के लिए बड़ी राहत और फायदेमंद बताया गया।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95: SAIL के वर्तमान व पूर्व कर्मचारी-अधिकारी EPFO पोर्टल पर अब कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, प्रबंधन देगा आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर ऑटो मोबाइल्स सेक्टर से जुड़े डीलरों, वाहन निर्माताओं और उपभोक्ताओं को हिन्दू नववर्ष और नवरात्रि की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि राडा द्वारा राजधानी रायपुर में ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में मध्य भारत के सबसे बड़े इवेंट ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को एक ही स्तर पर नए-नए प्रोडक्ट के बारे में सुगमता से जानकारी मिलेगी और वाहन क्रय करने में काफी सुविधा होगी।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL सेफ्टी में RSP सबसे आगे, BSP, DSP बेहतर और BSL की जमकर खिंचाई, CGM दबाकर बैठे हैं साफ-सफाई का फंड, हो रहे गैलरी हादसे

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हुई है। शहरों से लेकर दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न तरह के वाहनों की मांग बढ़ी है। आने वाले समय में यह मांग और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि आज देश और दुनिया जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उनमें वाहनों की भी अहम भूमिका है। आज समाज में बदलाव के साथ-साथ वाहनों की मांग भी तेजी से बढ़ी है।

सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता पक्ष के विधायकों संग भाजपा के अजय चंद्राकर, बृज मोहन अग्रवाल के लिए भी खोला पिटारा, जानें घोषणाएं

साथ ही वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य में वाहनों के बढ़ते बाजार का विकास सुव्यवस्थित तरीके से हो, नई संभावनाओं का लाभ राज्य को, आम नागरिकों, व्यापारियों को, उद्योगपतियों को अधिक से अधिक मिल पाए और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ राज्य में एक बेहतर प्रणाली विकसित करने के लिए हर संभव पहल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL Vacancy 2023: बोकारो स्टील प्लांट, झारखंड खदान, रिफ्रेट्री, अस्पताल में 244 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान राज्य में इसके लिए परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में बेहतर परिवहन प्रणाली और परिवहन विभाग द्वारा जनसुविधा के लिए संचालित ऑनलाइन सेवाओं की भी सराहना की।

कार्यक्रम को परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऑटो एक्सपो में छूट की सुविधा से ऑटो मोबाइल्स सेक्टर वाहनों की बिक्री में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा जनसुविधा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जिक्र किया। कार्यक्रम में राडा की ओर से आरडीए के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ को लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, परिवहन सचिव एस. प्रकाश, रायपुर ऑॅटो मोबाईल्स डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95: SAIL के वर्तमान व पूर्व कर्मचारी-अधिकारी EPFO पोर्टल पर अब कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, प्रबंधन देगा आवश्यक दस्तावेज
Next: SAIL चेयरमैन सोमा मंडल की विदाई से पहले 39 माह का एरियर मिलना मुश्किल, WhatsApp-Facebook नहीं, सड़क की होगी लड़ाई

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.