Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पिछली हड़ताल से पहले SAIL प्रबंधन ने की थी 6 दिन तक वर्चुअल बैठक, अबकी क्यों नहीं…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पिछली हड़ताल से पहले SAIL प्रबंधन ने की थी 6 दिन तक वर्चुअल बैठक, अबकी क्यों नहीं…

03/01/2024 1 minute read
Before-the-last-strike-SAIL-management-had-held-a-virtual-meeting-for-6-days-why-not-this-time…
  • संयुक्त ट्रेड यूनियन सेक्टर 4 बोरिया मार्केट में सभा  कर कर्मचारियों के बीच पर्चा बाँटते हुए अपील किया कि 29 एवं 30 जनवरी के हड़ताल को सफल बनाएं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल प्रबंधन (SAIL Management) के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल की तैयारी में यूनियनें जुटी हुई हैं। 84 महीना बीत जाने के बाद भी सेल प्रबंधन (SAIL Management) द्वारा वेतन समझौता को पूर्ण करने के बजाय लेट लतीफी करने का रास्ता अपनाते हुए बैठक को ना बुलाने एवं वेतन समझौता को पूर्ण न करने के खिलाफ 29 एवं 30 जनवरी 2024 को 2 दिन का औद्योगिक हड़ताल का आह्वान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Pension Latest News: सरकार ने महिला कर्मचारियों के पति-बच्चों की पेंशन पर लिया यह फैसला, पढ़िए EPFO का डिटेल

इस हड़ताल का हर स्तर पर प्रचार जारी है, जिसके तहत आज संयुक्त ट्रेड यूनियन सेक्टर 4 (United Trade Union Sector 4) बोरिया मार्केट में सभा  कर कर्मचारियों के बीच पर्चा बाँटते हुए अपील किया कि 29 एवं 30 जनवरी के हड़ताल को सफल बनाएं।

ये खबर भी पढ़ें :  Big News: अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी, इधर बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में 31 साल बाद कारसेवक गिरफ्तार

कर्मियों के हक पर हमला कर रहा है प्रबंधन

नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि 39 माह का एरियर कर्मचारियों का हक है, क्योंकि वेतन समझौता के दौरान हुए एम ओ यू के अनुसार 1 जनवरी 2017 से 31 मार्च 2020 के बीच का बढ़ा हुआ बेसिक एवं महंगाई भत्ता का अंतर को एरियर के रूप में दिया जाना है। किंतु प्रबंधन सरकार के अफॉर्डेबिलिटी क्लाज का हवाला देते हुए घाटे के वर्षों का बढ़ा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant: बीएसएल को ICC पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार, 11 को मिलेगी ट्रॉफी

वेतन न देने की बात कह कर एरियर को नहीं देने का रास्ता अपना रही है। ज्ञात हो कि यह दसवां वेतन समझौता है अभी तक हुए नौ वेतन समझौता में वेतन समझौता के बाद कर्मचारियों को पूरा एरियर दिया गया पहली बार कर्मियों के एरियर पर रोक लगाया जा रहा है। इसके खिलाफ पूरे सेल के कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant: बीएसएल को ICC पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार, 11 को मिलेगी ट्रॉफी

प्रबंधन लगातार ले रहा है कर्मचारी विरोधी फैसले

संयुक्त यूनियन के नेताओं (joint union leaders) ने कहा कि वेतन समझौता की अवधि शुरू हुए 7 साल बीत जाने के बाद भी रात्रि पाली भत्ते का निराकरण नहीं किया गया है। 2014 जुलाई से हाउस रेंट अलाउंस का निराकरण नहीं करना, कर्मियों को 1970 से प्राप्त असीमित ग्रेच्युटी के अधिकार पर एक तरफ रोक लगाना, यूनियनों के विरोध करने के बावजूद प्रबंधन मनमर्जी तरीके से 23000 रुपया कर्मियों के खाते में बोनस के रूप में डाल देना, ठेका श्रमिकों के पूर्ण वेतन समझौता को दिल्ली के स्तर पर करने के लिए तैयार न होना आदि प्रबंधन के द्वारा लिए जा रहे कर्मचारी विरोधी फैसले हैं। इसके खिलाफ कर्मचारी लगातार लामबंद हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking: छत्तीसगढ़ में BJP सरकार बनते ही दो दर्जन भाजपा नेताओं और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा वापस

प्रबंधन चाहे तो लगातार बैठक कर पूर्ण कर सकता है वेतन समझौता

यूनियन लगातार बैठक कर वेतन समझौता को संपन्न करने की बात कई बार प्रबंधन के सामने रख चुकी है। किंतु प्रबंधन ऐसा करने के लिए तैयार नहीं है। ज्ञात हो कि  30 जून की हड़ताल के पहले प्रबंधन ने केवल 22 जून को 1 दिन के लिए वर्चुअल बैठक बुलाया था। किंतु लगातार 27 जून तक 6 दिन वर्चुअल बैठक किया। इससे स्पष्ट है कि प्रबंधन चाहे तो लगातार बैठक बुलाकर वेतन समझौता को पूर्ण कर सकता है। किंतु जानबूझकर देरी करने की चालबाजी कर रहा है, जिसे कर्मी अच्छे से समझने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: पहले बच्चे पर 5000 और दूसरी संतान बेटी होने पर मिलेंगे 6000 रुपए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: बीएसएल ने Value Added Products के लिए राम चरण प्राइवेट लिमिटेड से किया MOU साइन
Next: भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज दूसरे दिन भी पहुंचे कर्मचारियों के पास

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.