Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026 (Last updated: 05/10/2026) 1 minute read
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence

गोविंद राजू मूल रूप से सेलम, तमिलनाडु के रहने वाले थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भद्रावती। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भद्रावती स्थित विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट (VISL) से दुखद खबर सामने आई है। प्लांट के इलेक्ट्रिकल विभाग में एजीएम के पद पर कार्यरत गोविंद राजू (53) ने आत्महत्या कर ली। उनका शव भद्रावती स्थित आवास में मिला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वीआइएसएल कार्मिकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अधिकारी का परिवार तमिलनाडु के सेलम स्थित अपने घर गया हुआ था। परिवार के लौटने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सुबह विभाग में भेजा था संदेश

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोविंद राजू ने सुबह अपने विभाग में संदेश भेजकर कुछ काम बताए थे। उन्होंने जल्द विभाग आने की बात भी कही थी। लेकिन करीब सुबह 9:30 बजे तक जब वे विभाग नहीं पहुंचे और फोन भी रिसीव नहीं किया, तो सहकर्मियों को चिंता हुई। इसके बाद कुछ कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे, जहां घटना की जानकारी सामने आई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

परिवार को तमिलनाडु रवाना करने गए थे

बताया गया है कि गोविंद राजू मूल रूप से सेलम, तमिलनाडु के रहने वाले थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। परिवार के सदस्यों को रवाना करने के लिए खुद स्टेशन गए थे।

काम के दबाव की भी चर्चा

प्लांट से जुड़े लोगों के बीच अधिकारी पर काम के अधिक दबाव और विभाग में मैनपावर की कमी की चर्चा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों की कमी के कारण ठेका श्रमिकों के माध्यम से भी काम कराया जा रहा है। हालांकि, आत्महत्या की वजह क्या रही, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 2008 में जूनियर आफिसर परीक्षा पास होने के बाद सेलम स्टील प्लांट में अधिकारी बने थे। सेलम से ट्रांसफर होकर भद्रावति आए थे, जहां वह अकेले ही रहते थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Related Stories

Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.