Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई के गुंडा बदमाश पर 26 मुकदमा, लगा NSA, 3 महीना कटेगा जेल में
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई के गुंडा बदमाश पर 26 मुकदमा, लगा NSA, 3 महीना कटेगा जेल में

Azmat ali 09/08/2026 1 minute read
Bhilai-Based Criminal Faces 26 Cases NSA invoked Jailed for 3 Months

शुभम तागड़े के खिलाफ थाना छावनी में 17, जामुल में 3, खुर्सीपार में 3, नंदिनी में 1, दुर्ग कोतवाली में 1 और भट्टी थाने में 1 अपराध पंजीबद्ध है।

  • वर्ष 2015 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। भिलाई छावनी थाना क्षेत्र कैंप-2 के गुंडा बदमाश पर NSA लगाया गया है। भिलाई व आसपास के क्षेत्र में वारदात को अंदाज देने वाले बदमाश पर 26 मुकदमे दर्ज हैं। जिला दंडाधिकारी अभिजीत सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 (National Security Act, 1980-NSA) के तहत शुभम तागड़े उर्फ मराठा को तीन माह के लिए केंद्रीय जेल दुर्ग में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग की ओर से प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला दंडाधिकारी ने यह आदेश पारित किया था, जिस पर अमल किया गया। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा शुभम तागड़े को 8 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध किया गया।

26 अपराध दर्ज होने का उल्लेख

पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के अनुसार, शुभम तागड़े उर्फ मराठा, उम्र 29 वर्ष, भिलाई के कैंप-02 क्षेत्र का निवासी है और थाना छावनी क्षेत्र में निगरानी बदमाश के रूप में दर्ज है। प्रतिवेदन के मुताबिक, वह वर्ष 2015 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके विरुद्ध दुर्ग जिले के विभिन्न थानों में कुल 26 अपराध पंजीबद्ध हैं। इनमें मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के 6 मामले, साथियों के साथ मिलकर अवैध राशि मांगने और मारपीट का मामला, आर्म्स एक्ट के 7 मामले, चोरी और नकबजनी के 10 मामले, आबकारी एक्ट का मामला, नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ तथा लूट का प्रकरण शामिल है।

इन थानों में दर्ज हैं मामले

पुलिस प्रतिवेदन के मुताबिक, शुभम तागड़े के खिलाफ थाना छावनी में 17, थाना जामुल में 3, थाना खुर्सीपार में 3, थाना नंदिनी में 1, दुर्ग कोतवाली में 1 और भिलाई भट्टी थाने में 1 अपराध पंजीबद्ध है।

जिला दंडाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3(2) सहपठित धारा 3 के तहत तीन माह की अवधि के लिए निरुद्ध करने का आदेश दिया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 एलुमनी: 1961 से 1977 तक यहां पढ़ने वालों का 6 सितंबर को जमावड़ा, प्रेम प्रकाश पांडेय संग आ रहे ये
Next: भिलाई स्टील प्लांट प्रोजेक्ट में BSP एंसिलरी इंडस्ट्रीज को मिले काम, CMD और सांसदों से मिले अध्यक्ष रतन दासगुप्ता

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.