Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Breaking : खुर्सीपार मर्डर केस में बड़ा अपडेट, 30 CCTV खंगालने के बाद कांग्रेसी नेता का भाई गिरफ्तार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Breaking : खुर्सीपार मर्डर केस में बड़ा अपडेट, 30 CCTV खंगालने के बाद कांग्रेसी नेता का भाई गिरफ्तार

19/09/2023 1 minute read
Bhilai-Breaking-Big-update-in-Khursipar-murder-case-Congress-leaders-brother-arrested-after-30-CCTVs-were-searched
  • इंटर्नल प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR), कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR)  एनॉलिसिस के साथ ही चश्मदीदों से पूछताछ

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस वक्त भिलाई (Bhilai) से बड़ी खबर आ रही है। यहां दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जघन्य हत्याकांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुर्सीपार थाने की पुलिस ने खुर्सीपार में हुए मलकीत सिंह हत्याकांड (Malkit Singh murder case) के फरार आरोपी शुभम शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में 6 करोड़ 90 लाख की गारमेंट फैक्ट्री की कमान महिलाओं के हाथ, सीएम बघेल ने दिखाई झंडी

दुर्ग पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घटना से संबंधित सबूत पाए जाने पर फरार अन्य आरोपी शुभम शर्मा पिता देवीदीन शर्मा (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: यश कंपनी की 8.39 करोड़ की संपत्ति की नीलामी 21.11 करोड़ में, निवेशकों को अब मिलेगा बकाया पैसा

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 30 सीसीटीवी फुटेल को खंगाला गया। इंटर्नल प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR), कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR)  एनॉलिसिस के साथ ही चश्मदीदों से पूछताछ और अन्य गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ के बाद फरार आरोपी शुभम शर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटक भिलाई में बढ़ी गुटबाजी, अब देख लेने की बारी, पढ़िए टाउनशिप व रेल मिल का विवाद

गौरतलब है कि खुर्सीपार में बीते 15 सितंबर को खुर्सीपार के ही निवासी मलकीत सिंह उर्फ वीरू की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को पहले पकड़ने में सफलता हाथ लगी थी। इसमें तरुण निषाद, तसबुर खान, शुभम लहरे, फैसल कुरैशी के साथ ही एक अन्य नाबालिक को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: खुर्सीपार हत्या कांड: एक घंटे तक नेशनल हाइवे जाम, जमकर हंगामा, पुलिस के आगे फेंकी चूड़ियां

पुलिस ने बताया कि आज धर-दबोचे गए शुभम शर्मा (Shubham Sharma) को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि इस हत्याकांड के बाद भिलाई सहित छत्तीसगढ़ का राजनैतिक पारा चढ़ गया था।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया हड़ताल: पुराने वेज एग्रीमेंट से आएगा अक्टूबर का वेतन, 5 से 7 अक्टूबर तक कोयला उत्पादन रहेगा ठप, पांचों यूनियन ने फिर भरा दम

घटना के खिलाफ छत्तीसगढ़ सि[k पंचायत और भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने खुर्सीपार थाने के सामने सोमवार शाम तक लगातार जमकर धरना दिया। वहीं इस मामले में भाजपा नेताओं द्वारा हत्याकांड के फरार आरोपी शुभम शर्मा को प्रश्रय देने का आरोप लगाया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें: चार्टर्ड अकाउंटेंट ध्यान दें: नोटबंदी के दौरान हेराफेरी करने वाला सीए गिरफ्तार

भाजपा नेताओं की मानें तो शुभम शर्मा युवा कांग्रेस के पदाधिकारी अर्जुन शर्मा का भाई है, जिसे विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) का करीबी माना जाता है। भाजपा द्वारा आरोपी शुभम शर्मा के साथ विधायक देवेंद्र यादव की पूर्व फोटोज को वायरल भी किया जाता रहा।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी वर्कर्स यूनियन मोदीमय, कटा केक, मना जश्न, एमपी के कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: गेट पास छीनने, ATM से पैसा निकालने और काम से बैठाने पर भड़का गुस्सा
Next: Ganesh Chaturthi: राउरकेला स्टील प्लांट, स्कूल और संस्थाओं में पूजे गए गणेश जी

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.