भिलाई CITU के अशोक खातरकर की मां का निधन, 4 को अंतिम संस्कार

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सीटू भिलाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व वर्तमान कार्यालय सचिव अशोक खातरकर की मां का निधन हो गया है। 85 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही सीटू पदाधिकारियों व वामपंथी पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

माकपा के नगर समिति के सचिव अशोक खातरकर भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल में बतौर चार्जमैन कार्यरत हैं। अशोक खातरकर की माता सावित्री खातरकर का 85 वर्ष की उम्र में शाम 4:05 पर निधन हो गया। इनका अंतिम संस्कार 4 फरवरी को सुबह उनके गृह ग्राम जंबाड़ा आमला में किया जाएगा। पुत्र-पुत्रियां, नाती-पोते सहित पूरा भरे पूरे परिवार में शोक की लहर है।

कोहराम मचा हुआ है। इस दुख की घड़ी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला दुर्ग ने शोक व्यक्त करते हुए श्रंद्धाजलि अर्पित की है। खातरकर परिवार के साथ गहरी शोक संवेदना एवं एकजुटता व्यक्त किया है। सीटू भिलाई के उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्‌डी ने बताया कि अंतिम संस्कार उनके गृहनगर में किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महासचिव जेपी त्रिवेदी, सहायक महासचिव जोगा राव, वेंकट, सुंदर सहित हम लोग रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सावित्री खातरकर लंबे समय से बीमार थीं। पिछले एक माह से हालत नाजुक बनी हुई थी।

"AD DESCRIPTION";

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!