Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में Accident, मजदूर चपेट में, हाथ-पैर में गंभीर चोट, इंटक नेता पहुंचे अस्पताल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में Accident, मजदूर चपेट में, हाथ-पैर में गंभीर चोट, इंटक नेता पहुंचे अस्पताल

30/11/2023 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-accident-worker-injured-serious-injury-to-hands-and-legs
  • बलदेव ठेका एजेंसी का मजदूर उपेंद्र कुमार बंजारे को गहरी चोट लगी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में हादसा हो गया है। एक ठेका मजदूर हादसे की चपेट में आ गया है। गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। हादसे के बाद मजदूर को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसपी अधिकारी ध्यान दें: 30 नवंबर को ओए बिल्डिंग में आरोग्यम के डॉ. नवीन दारूका करेंगे सेहत की जांच, फिर होगा सम्मान समारोह

कुछ समय के भीतर ही ठेका एजेंसी के लोग जख्मी मजदूर को वहां से लेकर प्राइवेट अस्पताल रवाना हो गए। ठेका कंपनी ने लिखकर दिया है कि वह मजदूर का बेहतर इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराएगी। इस आधार पर बीएसपी प्रबंधन ने सेक्टर-9 हॉस्पिटल से मजदूर को बीएम शाह हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। अब बीएम शाह में इलाज किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के अधिकारी और कर्मचारियों के खाते में आया शिरोमणि अवॉर्ड

भिलाई स्टील प्लांट के लोको रिपेयर शॉप में कार्य के दौरान शाम करीब 5 बजे मजदूर स्लिप करके गिर गया। हाथ से पाना स्लिप करने की वजह से गिरा, जिससे बाएं पैर और बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: कोक ओवन की ध्वस्त 3 गैलरी को महज 17 दिन में फिर से खड़ा किया BSP के होनहारों ने, उत्पादन बहाल

बलदेव ठेका एजेंसी का मजदूर उपेंद्र कुमार बंजारे को गहरी चोट लगी है। सेक्टर-9 हॉस्पिटल में इलाज का खर्च महंगा है। इसलिए ठेकेदार प्राइवेट अस्पताल में मजदूरों का इलाज कराने को प्राथमिकता देते हैं। वहां, ईएसआई से कवर होने की वजह से इन्हें भी राहत मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें : CPF घोटाला: Bhilai Steel Plant में ठेका श्रमिकों के सीपीएफ की राशि जमा नहीं कर रही है ठेका कंपनियां…!

वहीं, हादसे की खबर मिलते ही इंटक ठेका मजदूर यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू अस्पताल पहुंचे। वहां बताया गया कि 40 साल ग्राम सकरा निवासी बंजारे भिलाई इस्पात संयंत्र के लोको रिपेयर शाप में कार्य करते हुए पाना फिसलने से फिसल कर नीचे गिर गए। बाया पैर फैक्चर हो गया है। बाएं हाथ में मोच है। बीएम शाह अस्पताल में भर्ती किया गया है, उसके पैर का ऑपरेशन किया जाएगा।

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू एवं उपाध्यक्ष मनोहर लाल ने अस्पताल पहुंचकर बेहतर इलाज की व्यवस्था के लिए ठेकेदार बलदेव सिंह से बात किया। बेहतर इलाज की व्यवस्था करवाने को कहा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कर्मचारी-अधिकारी एक साथ रिटायर
Next: भिलाई स्टील प्लांट के SMS-3 से अच्छी खबर, बढ़ा उत्पादन और लागत कम

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.