Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1

BIG NEWS: 41 वर्षीय जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएशन ऑपरेशन डे कुमार दास 2015 में भिलाई स्टील प्लांट को ज्वाइन किए थे।

  • कोहका स्थित आवास में कर्मचारी अपनी मां के साथ रहता था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट से एक और दुखद खबर है। कर्मचारी ने आत्महत्या कर लिया है। ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी ने घर पर ही जान दे दी है। मौत का रास्ता चुनने की क्या मजबूरी रही, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कोहका स्थित आवास में कर्मचारी अपनी मां के साथ रहता था। परिवार में चल रहे उथल-पुथल से वह काफी परेशान बताए जा रहे थे। पिता के मेडिकल अनफिट होने के बाद आश्रित के रूप में बीएसपी की नौकरी मिली थी। अब परिवार पर गहरा संकट छा गया है।

सेल बीएसपी कर्मचारी डे कुमार दास के आत्महत्या करने की खबर प्रबंधन को लगते ही हड़कंप मच गया। शुरुआत में लोगों को लगा कि विभागीय कारण तो नहीं था। पारिवारिक कारण से आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई। 41 वर्षीय जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएशन ऑपरेशन डे कुमार दास ने 2015 में भिलाई स्टील प्लांट को ज्वाइन किया था।

ये खबर भी पढ़ें: CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

2045 में रिटायरमेंट था, लेकिन इससे पहले ही दुनिया को छोड़कर चले गए। परिवार में पत्नी पल्लवी साहू, 7 साल की बेटी गौरांगी साहू और मां भेल बाई साहू हैं। बीएसपी के मुताबिक मृतक कर्मचारी का स्थायी पता दुर्ग बस स्टैंड के करीब रेस्ट हाउस कैंपस जी-8 दर्ज है। लेकिन, मृतक अपनी मां के साथ कोहका स्थित आवास में रहते थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

ब्लास्ट फर्नेस के कार्मिकों के अनुसार कर्मचारी की पत्नी, बेटी को लेकर अलग रहती हैं। डे कुमार खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह काफी देर होने पर जब वह बाहर नहीं आए तो मां देखने गईं तो सामने बेटे की लाश पड़ी थी। फांसी के फंदे पर झूलकर जान दी थी। फंदे पर भार की वजह से लाश जमीन पर गिर गई थी। पुलिस को सूचना दी गई। लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

ब्लास्ट फर्नेस के अधिकारियों ने बताया कि मृतक कर्मचारी काफी मिलनसार थे। सबकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। काम को पूरी ईमानदारी से करते थे। मृतक की तीन बहने हैं। दो बहने दुर्ग-भिलाई में है और एक रायपुर में रहती हैं। परिवार के तनाव के बारे में किसी से कुछ भी शेयर नहीं करते थे। अंदर ही अंदर घुटकर जी रहे थे। शायद इसीलिए मौत का रास्ता चुन लिए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत पर 2 अधिकारी सस्पेंड

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Related Stories

SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026
SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026
Swasti Singh, Daughter of a Rourkela Steel Plant Employee to Represent India at the Asian Game
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: कर्मचारी की बेटी स्वस्ति सिंह एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पढ़ें

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026
SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026
Swasti Singh, Daughter of a Rourkela Steel Plant Employee to Represent India at the Asian Game
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: कर्मचारी की बेटी स्वस्ति सिंह एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पढ़ें

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.