Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ड्यूटी जा रहे Bhilai Steel Plant के कर्मचारी को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, खुर्सीपार में कोहराम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जा रहे Bhilai Steel Plant के कर्मचारी को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, खुर्सीपार में कोहराम

19/11/2023 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-employee-crushed-by-truck-while-going-for-duty-dies-on-the-spot

मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम।
यातायात व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है।
बीएसपी और पुलिस का ध्यान देना होगा।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट से एक दुखद खबर आ रही है। सड़क हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई है। ड्यूटी जा रहे कर्मचारी कर्मचारी की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। एक ट्रक ने कर्मचारी को रौंद दिया।खबर आ रही है कि हादसा हाइवे साइड पर हुआ है। खुर्सीपार पुलिस के मुताबिक सिग्नल क्रॉस करने के बाद हादसा हुआ है। शव को मरच्युरी में रखा गया है।

शव के चिथड़े उड़ गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। मौत की खबर बीएसपी प्रबंधन को रविवार सुबह लगी। प्लांट गेट के बाहर हादसा होने की वजह से पुलिस 108 एम्बुलेंस के जरिए बीएसपी कर्मचारी को सुपेला लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल ले गई थी। सुपेला सरकारी हॉस्पिटल की मरच्युरी में ही शव रखा हुआ है। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें:विधायक देवेंद्र यादव आवास लाइव: लंबे समय बाद साथ बैठा परिवार, हर किसी की जुबां पर था-बजने वाला है जीत का डंका

खुर्सीपार के आर कोटेश्वर राव नाइट शिफ्ट के लिए ड्यूटी जा रहे थे। रोलिंग मिल गेट से ही वह ड्यूटी जाते थे। रात 9:40 बजे स्पॉट डेथ की बात बताई जा रही है। डीजल स्टोर डिपार्टमेंट में कार्यरत थे।

ये खबर भी पढ़ें: प्रेम प्रकाश पांडेय बंगला लाइव: दोपहर में हुई पांडेयजी की सुबह, सब बोले-जीत को लेकर नहीं है कोई शक-ओ-शुबह

बीएसपी कर्मचारियों के मुताबिक लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस 108 एम्बुलेंस से राव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गई थी, जहां उसे डेथ घोषित कर दिया गया, क्योंकि घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

इधर-ट्रैफिक पुलिस और बीएसपी का ध्यान इन गेटों पर भी होना चाहिए

हादसे के बाद एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल उठा दिया गया है। हादसे के बाद बीएसपी कर्मचारी रोलिंग मिल गेट और बोरिया गेट की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि यहां भी जानलेवा हालात अक्सर बनते हैं।

बोरिया गेट पर पुलिस सहायता केंद्र भी खोल गया है, जहां सुबह 10 बजे के बाद ताला लगा मिलता है। लाखों रुपए बीएसपी ने खर्च कर व्यवस्था किया, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: प्रेम प्रकाश पांडेय बंगला लाइव: दोपहर में हुई पांडेयजी की सुबह, सब बोले-जीत को लेकर नहीं है कोई शक-ओ-शुबह

गड्‌ढों से निजात दिलाना जरूरी

सड़क हादसे में बीएसपी कर्मी की मौत की खबर के बाद से बीएसपी की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने का सुझाव आना शुरू हो गया है। खुर्सीपार गेट पर भारी वाहन बेतरतीब खड़े कर दिए जाते हैं। बड़े-बड़े गड्‌ढे भी हादसे का कारण बनते हैं। बीएसपी गेट से बाहर निकलने वाली ट्रकें और बाहरी वाहनों का अधिक भार है। सेंट्रल एवेंन्यू तक कोई व्यवस्था नहीं है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सीजी में सरकार किसी की भी बने, महिलाओं की बल्ले-बल्ले, 500 में सिलेंडर और 12 हजार या 15 हजार रुपए घरों में आना तय
Next: Pension News: राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लिए बड़ा इवेंट

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.