Bhilai Steel Plant Incident: स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में ब्लास्ट से हॉट मेटल छिटका, जानिए तीन श्रमिक कितने प्रतिशत झुलसे
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर हादसा हो गया है। दहकते इस्पात की चपेट की चपेट में नियमित कर्मचारी सहित दो ठेका मजदूर आ गए हैं। जख्मी हालत में तीनों को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां से सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जलने की वजह से तीनों को बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक मजदूरी गिरी को दोपहर बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के कन्वर्टर-3 में रात करीब ढाई बजे मेटल पोरिंग के दौरान एक ब्लास्ट हुआ, जिससे संयंत्र कर्मी 58 वर्षीय मान सिंह ठाकुर की हथेली छींटों पर गिर जाने से जल गई। कार्यस्थल पर मौजूद ठेका मजदूर भूषण लाल और गिरी कुमार भी हॉट मेटल के छींटों से जल गए हैं। तेज धमाके की आवाज को दूर तक सुना गया। जैसे ही ब्लास्ट हुआ मान सिंह जान बचाने के लि दौड़ पड़े।

ये खबर भी पढ़ें: SAILNews: रिटायरमेंट के समय एक साथ 43 हजार की रिकवरी शुरू, अगले महीने से किस्तों में वसूली, इनकम टैक्स की राशि होगी वापस
दौड़ते समय वह गिर गए, जिससे उनका हाथ दहकते हुए हॉट मेटल पर पड़ गया। इस वजह से वह जल गए। जबकि दो अन्य ठेका मजदूर सीधतौर पर हॉट मेटल के छींटे के चपेट में आए। हॉट मेटल के छींटे गोली की तरह आकर लगने से मजदूर सीख उठे। शोर-शराबा से कन्वर्टर एरिया गूंज उठा। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर सभी को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। इसके बाद सेक्टर-9 अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया।
ये खबर भी पढ़ें: नॉन एक्जीक्यूटिव प्रमोशन पॉलिसी में इतने छेद की इंटक वाले भी कतरा रहे, हर जगह एक ही सवाल-कब मिलेगा एरियर
इधर-हादसे की खबर लगते ही बीएसपी के कर्मचारी यूनियन के नेता अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं। जख्मी कर्मचारी और ठेका मजदूरों का हालचाल लिया जा रहा है। दूसरी ओर बीएसपी प्रबंधन ने एसएमएस-2 की घटना की जांच का आदेश दे दिया है। यह घटना क्यों और कैसे हुई, इस पता लगाने में अधिकारी जुटे हैं।
जानिए कितने प्रतिशत कौन जला
अस्पताल पहुंचे श्रमिक नेताओं ने बताया कि मान सिंह की हथेली, घुटना और कंधे पर जख्म है। करीब 20 प्रतिशत वह जल गए हैं। इसी तरह 35 वर्षीय गिरी कुमार 15 प्रतिशत झुलस गए हैं। पीठ, कंधा और हाथों पर हॉट मेटल का छिंटा पड़ने से जख्म है। दोपहर बाद इसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। 39 वर्षीय ठेका श्रमिक भूषण लाल सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत जले हैं। हाथ और शरीर के कई हिस्सों पर जख्म है। तीनों घायलों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। बता दें कि दो दिन पूर्व ब्लास्ट फर्नेस-7 के एसजीपी में भी भीषण अग्निकांड हुआ था। दो कर्मचारी चपेट में आए थे, जिसमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो चुकी है। दूसरा मजदूर परमेश्वर का सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज चल रहा है।