Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: मजदूर की सेक्टर 9 हॉस्पिटल में मौत पर हंगामा, नौकरी को लेकर थाने में पंचायत, 9 लाख का मुआवजा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: मजदूर की सेक्टर 9 हॉस्पिटल में मौत पर हंगामा, नौकरी को लेकर थाने में पंचायत, 9 लाख का मुआवजा

08/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Uproar-over-death-of-worker-in-Sector-9-hospital-Panchayat-in-police-station-regarding-job-compensation-of-Rs-9-lakh
  • मृतक के परिवार वालों ने प्रबंधन के समक्ष भिलाई इस्पात संयंत्र में अनुकंपा नियुक्ति की मांग रखी थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के सेक्टर 9 अस्पताल (Sector 9 Hospital) के पंप हाउस में ठेका श्रमिक लाल बहादुर सिंह की 6 तारीख को शाम दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर काफी विवाद हो गया। कहासुनी का दौर चलता रहा। नियमों की दुहाई देकर प्रबंधन ने परिवार को समझाने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें : राजेंद्र साहू इंटरव्यू: Bhilai Steel Plant, 26 हजार मजदूरी, Sector 9 Hospital और साहू समाज पर खुलकर बोले कांग्रेस प्रत्याशी

मृतक के परिवार वालों ने प्रबंधन के समक्ष भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में अनुकंपा नियुक्ति की मांग रखी। लेकिन भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) प्रबंधन ने उनका गेट पास एसएमएस -2 एवं कार्य क्षेत्र एसएमएस -2 होने के कारण भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमों के मुताबिक अनुकंपा नियुक्ति के नियम में नहीं आने के कारण उन्हें अनुकंपा नियुक्ति का ऑफर लेटर नहीं दिया।

ये खबर भी पढ़ें : संयुक्त यूनियन ने कहा यह पब्लिक है यह सब जानती है

इससे परिजन और प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। और कोई समाधान नहीं होने के कारण प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। तत्पश्चात भिलाई नगर के सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी के मध्यस्थ में कोतवाली कंट्रोल रूम में पुलिस प्रशासन,ठेकेदार ,यूनियन एवं परिजन और प्रबंधन के बीच बैठक हुई। इसके पश्चात ठेका कंपनी पाल इंजीनियरिंग द्वारा ठेका श्रमिक के परिजन को सहायता राशि के रूप में तीन लाख रुपए, बच्चों को पढ़ाई के लिए चार लाख अस्सी हजार रुपए एवं अंतिम क्रिया के लिए एक लाख बीस हजार रुपये, कुल नौ लाख रुपए सहयोग राशि के रूप में दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Third Phase Lok Sabha Election 2024: Chhattisgarh की 7 सीट पर वोटिंग, 15 प्वॉइंट्स से समझिए इलेक्शन के इंपॉर्टेंट फैक्टर्स

अंतिम संस्कार की कार्यवाही गुरुवार को जाएगी। इस कार्रवाई में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ जेएन ठाकुर, उप महाप्रबंधक विकास चंद्र प्रबंधक, निमेष विजयन, स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक की ओर से संजय कुमार साहू, सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, मनोहर लाल, आर दिनेश, गुरुदेव साहू, जसबीर सिंह उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : Third Phase Lok Sabha Election 2024: Chhattisgarh की 7 सीट पर वोटिंग, 15 प्वॉइंट्स से समझिए इलेक्शन के इंपॉर्टेंट फैक्टर्स

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: लोकसभा चुनाव 2024: स्ट्रांग रूम सील, Central Armed Forces 24 घंटे करेगी निगरानी
Next: SAIL मैनेजमेंट एंड बिज़नेस क्विज में BSL की टीमों का शानदार प्रदर्शन, DIC BP सिंह के हाथों मिला अवॉर्ड

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.