Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: पानी सप्लाई पर बड़ा अपडेट, सेक्टर-2 में देर शाम तक पानी सप्लाई की संभावना, सेक्टर-4 में अभी और कीजिए इंतजार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: पानी सप्लाई पर बड़ा अपडेट, सेक्टर-2 में देर शाम तक पानी सप्लाई की संभावना, सेक्टर-4 में अभी और कीजिए इंतजार

05/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Township-Big-update-on-water-supply-possibility-of-water-supply-in-Sector-2-till-late-evening-wait-for-more-in-Sector-4

-मलबा को हटाने के लिए रातभर से काम किया जा रहा है। कई जेसीबी एक साथ चारों तरफ से मलबा को हटाने में लगाई गई है।

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-4 में दो पानी टंकी ढह जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में है। जलापूर्ति बहाल करने के लिए दिन-रात एक कर दिया गया है। मलबा को हटाने के लिए रातभर से काम किया जा रहा है।

कई जेसीबी एक साथ चारों तरफ से मलबा को हटाने में लगाई गई है। मलबा की वजह से पानी टंकी के नीचे का वाल्व टूट चुका है। इससे सेक्टर-2 में पानी सप्लाई भी बाधित है।

सेक्टर-2 की पानी टंकी तक आपूर्ति बहाल करने के लिए नया वाल्व लगाया जाएगा। इसलिए युद्धस्तर पर वाल्व वाले प्वाइंट से मलबा को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

नया वाल्व लगाने के बाद से मरौदा से आ रही पाइपलाइन को डायरेक्ट कनेक्ट कर दिया जागए। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार देर शाम तक कुछ हद तक पानी सप्लाई शुरू हो सकती है।

सेक्टर-2 की पानी टंकी को भरने के बाद लोगों के घरों तक पानी प्रेशर से पहुंचेगा। इधर, सेक्टर-4 में पानी बहाल करना अब मुश्किल होता जा रहा है। सप्लाई पाइपलाइन को लेकर अच्छी खबर नहीं आ रही है।

मलबा हटाने के बाद ही सप्लाई लाइन से मरौदा की लाइन को कनेक्ट किया जाएगा। इस कार्य में कम से कम तीन-4 दिन का समय लग सकता है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ सड़क को पानी इससे पहले भी मिल सकता है।

पीएचई की टीम सेक्टर-4 के सड़क 19 पर डटी हुई है। यहां नया वाल्व लगाया गया है ताकि मरोदा टैंक से आने वाले पानी को यहां आइसोलेट किया जा सके।

ध्वस्त हुई टंकी के पास कनेक्शन क्लियर होते ही यहां से वाल्व को खोल दिया जाएगा। मरोदा टैंक से आने वाले पाइपलाइन के प्रेशर को रोकने का काम किया जा रहा है। इसके लिए ईस्ट एरिया का पानी सप्लाई रोक दिया गया था।

सेक्टर-3 में जलापूर्ति बहाल है। वहीं, सेक्टर-2 में मंगलवार सुबह पानी टंकियों में भर चुका था। इस वजह से परेशानी नहीं हुई। लोगों को पानी मिला। लेकिन, शाम को पानी टंकियों तक नहीं पहुंचने की वजह से बुधवार को पानी नहीं आएगा। शाम तक स्थिति सामान्य हो सकती है।

फिलहाल, भिलाई नगर निगम और बीएसपी ने टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था की है। विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल खुद पानी सप्लाई के लिए पूरी टीम को मैदान में उतार चुके हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Durgapur Steel Plant: बोनस, एनजेसीएस और लोकल मुद्दे को लेकर DSP INTUC ने किया प्रदर्शन
Next: नागालैंड में रणजी ट्रॉफी क्रिकेट फिटनेस कैंप की कोच बनी छत्तीसगढ़ की बेटी शयला आलम, दुर्ग रेलवे कॉलोनी चर्चा में

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.