Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट हादसे पर 2 GM सस्पेंड, कार्यवाहक DIC आलोक वर्मा एक्शन में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट हादसे पर 2 GM सस्पेंड, कार्यवाहक DIC आलोक वर्मा एक्शन में

Azmat ali 30/08/2025 1 minute read
Big Breaking News 2 GMs Suspended over Bokaro Steel Plant Accident Acting DIC Alok Verma in Action

Bokaro Steel Plant के जीएम ब्लास्ट फर्नेस एवं डीएसओ धन्यंजय कुमार और जीएम ऑपरेशन श्याम सुंदर को सस्पेंड किया गया है।

  • बोकारो स्टील प्लांट में शुक्रवार रात में ब्लास्ट फर्नेस 5 के कास्ट हाउस में हादसा हुआ था।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर आ रही है। शुक्रवार को ब्लास्ट फर्नेस हादसे में जख्मी मजदूर का मामला तूल पकड़ चुका है। दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सेफ्टी आफिसर समेत एक अन्य अधिकारी पर गाज गिर गई है।

राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा बोकारो स्टील प्लांट के कार्यवाहक डीआइसी बनाए गए हैं। बीके तिवारी का कार्यकाल समाप्त होते ही आलोक वर्मा एक्शन में आ गए। तत्काल प्रभाव से दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: रिटायर्ड अधिकारी का लाखों रुपए फंसा, BSL-EPFO रांची पर उठी अंगुली, बेटी की शादी से पहले तनाव

जीएम ब्लास्ट फर्नेस एवं डीएसओ धन्यंजय कुमार और जीएम ऑपरेशन श्याम सुंदर को सस्पेंड किया गया है। दोनों अधिकारियों को लेटर देने के लिए बुलाया गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों अधिकारियों ने लेटर रिसीव नहीं किया था।

सतर्क हो जाएं सभी विभाग, वरना…

बोकारो स्टील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक आलोक वर्मा ने दो अधिकारियों को सस्पेंड करके स्पष्ट संदेश दे दिया है कि सेफ्टी को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सस्पेंड करने के आदेश से हड़कंप मच गया है।

हर विभाग प्रमुख और सेफ्टी आफिसर की जिम्मेदारी है कि वह सुनिश्चित करें कि कहीं कोई लापरवाही न बरती जाए। अगर, किसी तरह की खामी पकड़ी जाएगी तो एक्शन में देरी नहीं होगा। बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि सेफ्टी पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। बावजूद, इस तरह के हादसे अगर, हो रहे हैं तो कार्रवाई होगी।

ये खबर भी पढ़ें: प्रोविडेंट फंड रिफंडेबल लोन और एडवांस की सीमा अब 75 लाख तक, IISCO Steel Plant Burnpur के कर्मचारियों को राहत

मजदूर बिनय कुमार झुलसे हैं

बता दें कि बोकारो स्टील प्लांट में शुक्रवार रात में ब्लास्ट फर्नेस 5 के कास्ट हाउस में हादसा हुआ था। ठेका मजदूर बिनय कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। बोकारो स्टील प्लांट के बीएफ 5 कास्ट हाउस नंबर 9 में मैकेनिकल का 37 वर्षीय मजदूर बिनय कुमार कार्य के दौरान अनियंत्रित होकर स्लैग के नाले में गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हादसे में जख्मी बिनय कुमार अनस्किल्ड वर्कर हैं। अतुल कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधीन बिनय कुमार कार्य कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें: Tata Steel: न्यूनतम बोनस 39,004 और अधिकतम 3,92,213 रुपए

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSL डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी का कार्यकाल रहा अविस्मरणीय, बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष एके सिंह ने दी विदाई
Next: डीआइसी बीके तिवारी का युग SAIL BSL में खत्म, 8 अधिकारी, 23 कर्मचारी रिटायर

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.