Skip to content
18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG NEWS: DURG, पाटन, अहिवारा, धमधा में कांग्रेस और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर, मतदान जारी, 30 को आएगा रिजल्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BIG NEWS: DURG, पाटन, अहिवारा, धमधा में कांग्रेस और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर, मतदान जारी, 30 को आएगा रिजल्ट

27/06/2023 1 minute read
BIG-NEWS-Congress-and-BJP-prestige-at-stake-in-Durg-Patan-Ahiwara-Dhamdha-by-election-voting-continues-result-will-come-on-June-30

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के तमाम निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार को चुनाव हो रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तिथि तय करने के बाद से ही तमाम प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा अपने फेवर में माहौल बनाया गया। इसके तहत दुर्ग जिले की तमाम निर्वाचन क्षेत्र में सुबह से ही वोटिंग हो रही है, शाम तक मतदान होगा।

दुर्ग जिले में नगरीय निकाय के चुनाव के साथ ही पंचायत स्तर के चुनाव हो रहे है। सबसे प्रमुख है दुर्ग नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड 42 में पार्षद प्रत्याशी के लिए चुनाव हो रहा है। यहां उम्मीदवारों द्वारा अपने-अपने पक्ष में जमकर प्रचार-प्रसार किया गया। जनप्रतिनिधियों के साथ ही पार्टियों के पदाधिकारियों द्वारा भी जोर लगाया गया। दरअसल यह सीट पार्षद मनी गीते के निधन के बाद खाली हो गई थी।

इसके लिए कांग्रेस द्वारा दिवंगत पार्षद मीना गीते की पूत्रवधु को प्रत्याशी बनाया गया। जबकि बीजेपी द्वारा साहू समाज से ताल्लुख रखने वाली कांता साहू को उम्मीदवार बनाया गया। वहीं कुछ अन्य प्रत्याशी भी ताल ठोंक रहे है।

इसी तरह दुर्ग जिला पंचायत में क्षेत्र क्रमांक छह के रिक्त पद के लिए भी आज मतदान हो रहा है। तो वहीं नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्ड क्रमांक-14 में भी पार्षद के लिए उप चुनाव हो रहा है।
तमाम उप चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व से तैयारियां कल ली गई थी। साथ ही क्षेत्रीय मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील भी की गई।

इसी तरह त्रि-स्तरीय निर्वाचन अंतर्गत दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत अरसनारा में सरपंच के लिए, जनपद पंचायत में धमधा के अंतर्गत ग्राम बोरी के वार्ड-5 में, डंगनिया के वार्ड-8 और जनपद पंचायत पाटन के ग्राम खोला में निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है।

गौरतलब है कि निर्वाचन को देखते हुए प्रशासन द्वारा भी तमाम कवायदें की गई है। तमाम निर्वाचन वाले क्षेत्रों में स्थित शासकीय दफ्तरों में अवकाश और कारखानों में श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान के लिए दो-दो घंटे का अवकाश देने की घोषणा की गई है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Exclusive News: रेलवे हादसा और खर्च कम करेगी Bhilai Steel Plant की ये रेल पटरी, रेल मिल में होगा 600 करोड़ का इंवेस्टमेंट
Next: Chhattisgarh By-Election: राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर के इस इलाके में हो रहा मतदान, 30 को आएगा निकाय चुनाव का नतीजा

Related Stories

A Team from the Union Ministry of Labour and Employment is Visiting the Bhilai Steel Plant and will Interact Directly with the Workers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की टीम आ रही Bhilai Steel Plant, श्रमिकों से 21 को आमना-सामना

Azmat ali 18/08/2026
Big Breaking News Preparations underway for VRS again at Steel Authority of India Limited
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Azmat ali 17/08/2026
Criminal Arrested for Threatening Pssersby with a knife in Bhilai Township
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

Azmat ali 17/08/2026

You May Have Missed

A Team from the Union Ministry of Labour and Employment is Visiting the Bhilai Steel Plant and will Interact Directly with the Workers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की टीम आ रही Bhilai Steel Plant, श्रमिकों से 21 को आमना-सामना

Azmat ali 18/08/2026
Big Breaking News Preparations underway for VRS again at Steel Authority of India Limited
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Azmat ali 17/08/2026
Criminal Arrested for Threatening Pssersby with a knife in Bhilai Township
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

Azmat ali 17/08/2026
SAIL Bhilai Steel Plant A single slogan echoed at Blast Furnace 7 saving lives, from home to the plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 में गूंजा एक ही नारा, घर से प्लांट तक बस जान बचाना

Azmat ali 17/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.