BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट की सड़क को समझ बैठे हाइवे, गाड़ी दौड़ा रहे 105 KM की स्पीड में, पकड़ाए GM समेत 85 अधिकारी-कर्मचारी

भिलाई स्टील प्लांट के अंदर लगाए गए हैं 22 कैमरे। ओवर स्पीड केस में पकड़े गए कार्मिकों को फोन करके समझा रहे हैं। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। साथ ही हादसे को खुलेआम दावत दे रहे। ओवर स्पीड की धज्जियां उड़ाई जा रही है। खराब सड़कों पर भी 105 किलोमीटर की स्पीड में गाड़ी चलाने का केस सामने आया है। 2 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक 85 कर्मचारी, अधिकारी पकड़े जा चुके हैं। इनमें जीएम, डीजीएम, एजीएम के नाम भी शामिल हैं। टीएंडी के कर

  • भिलाई स्टील प्लांट के अंदर लगाए गए हैं 22 कैमरे।
  • ओवर स्पीड केस में पकड़े गए कार्मिकों को फोन करके समझा रहे हैं।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। साथ ही हादसे को खुलेआम दावत दे रहे। ओवर स्पीड की धज्जियां उड़ाई जा रही है। खराब सड़कों पर भी 105 किलोमीटर की स्पीड में गाड़ी चलाने का केस सामने आया है। 2 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक 85 कर्मचारी, अधिकारी पकड़े जा चुके हैं। इनमें जीएम, डीजीएम, एजीएम के नाम भी शामिल हैं। टीएंडी के कर्मचारी घनश्याम प्रसाद ने प्लांट की सड़क को नेशनल हाइवे समझकर 105 किलोमीटर की स्पीड में गाड़ी दौड़ा दी। जबकि बीएसपी में गाड़ियों के लिए 30 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड तय है। आमतौर पर कर्मचारियों और अधिकारियों को यही पता है कि बोरिया पर सीसी टीवी कैमरे लगे हैं। यहां स्पीड कम रखते हैं। इसके बाद प्लांट के अंदर प्रवेश करते ही ओवर स्पीड का दायरा बढ़ते जा रहा है। बीएसपी प्रबंधन ने प्लांट के अंदर हर सड़क पर 22 कैमरे लगा दिए हैं। ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 7 कर्मचारी आए चपेट में, 2 आइसीयू में इसकी वजह से अब लगातार खुलासे होते जा रहा है। फिलहाल, ओवर स्पीड केस में पकड़े गए कार्मिकों को सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारी फोन करके समझा रहे हैं। अभी काउंसिलिंग की जा रही है। आने वाले समय में भारी जुर्माना और विभागीय कार्रवाई के द्वार भी खुलेंगे। सीजीएम सेफ्टी डी. सतपथी के संयोजन में अभियान छेड़ दिया गया है। ये खबर भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: Steel Authority of India Limited में नौकरी, SAIL Salem Steel Plant में अधिकारी-कर्मचारी के पद पर भर्ती, आवेदन शुरू बता दें कि पूर्व सीजीएम सेफ्टी जीपी सिंह के कार्यकाल में ओवर स्पीड को लेकर सख्ती शुरू की गई थी। जीरो टॉलरेंस के तहत पहली बार पकड़े गए कार्मिकों को समझाने का प्रावधान था। दूसरी बार पर जुर्माने का प्रावधान। कर्मचारी से 100 रुपए और अधिकारी से 250 रुपए जुर्माना है। तीसरी बार में अधिकारी से 500 और कर्मचारी से 200 रुपए जुर्माना लेने का नियम है। इसी के साथ घर वालों को बुला उनके सामने विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने तक की बात कही जा रही है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL अधिकारियों के खाते में 5 अक्टूबर के बाद किसी दिन भी आएगा PRP का पैसा, 29 को Bhilai में बोनस पर ठेका मजदूरों का प्रदर्शन

जानिए ओवर स्पीड में पकड़े कर्मचारियों-अधिकारियों के नाम-विभाग

DINESH KUMAR RAO-AGM: BF PRATEEK PANDEY-SR.MGR: BF SANTOSH KUMAR SARATHE-ENGINEERING ASS: BF DEEPAK KUMAR PATEL-ENGINEERING ASS: BF RAGHUNANDAN GOUR-SR.MGR BANSHI RAM LAUTRE-ENGINEERING ASS: BF ABHISHEK GOLHANI-AGM NAVEEN KUMAR MULLETI-ENGINEERING ASS: BRM RAJNISH KUMAR SHARMA-C/MAN: BRM DEEPAK KUMAR-JUNIOR ENGINEER:BRM SAURABH DHOTE-TECH.ASSOCIATE:BRM KAMAL NARAYAN CHANDRAKAR-JUNIOR ENGINEER: CC-W SANTOSH KUMAR-ENGINEERING ASS:CMM SANTOSH KUMAR-JUNIOR ENGINEER: COCCD RAVI KUMAR SIKARWAR-SR.MGR: COCCD SHOBHARAM RATHOR-ENGINEERING ASS:COCCD AJAY KUMAR SAHU-डिप्टी मैनेजर-डीएनडब्ल्यू D DNW DEO PRASAD VERMA-JUNIOR ENGINEER C. CHANDRASHEKHAR-GM EMD RAVI KUMAR SONI-AGM: EMC NEELAM VERMA-DM: ERS POONAM KUMAR-FIRE MAN: FIRE BRIG SANDEEP-FIRE MAN: FIRE BRIG VINOD KUMAR HIRWANI-JM-HIRRI MIN S NARENDRA RAO-DM: HME ROHIT HARIT-AGM HUMAN R BHIKHAM SINGH SHATRI-ENGINEERING ASS MECH. SER SHAILENDRA DINESH GWAL-STAFF NURSE-MEDICAL MAHESH KUMAR YADU-JUNIOR ENGINEER: MWRM GYANIK DAS BHARTI-ENGINEERING ASS: MWRM BHISHMA PITAMAH SINGH-ENGINEERING ASS: MWRM AMIT CHAUHAN-ENGINEERING ASS: MWRM PRAHLAD AKHULI-JUNIOR ENGINEER:MWRM PRASENJIT SHRIVASTAVA-C/MAN: MWRM GIRISH KUMAR DADSENA-ENGINEERING ASS: MWRM RAVINDRA ARORA-ENGINEERING ASS:MWRM DHANANJAI KUMAR GIRI-JUNIOR ENGINEER: OHP RAM KISAN SAHU-ENGINEERING ASS: P.MILL AMALENDU KUMAR MITRA-JUNIOR ENGINEER-P.MILL SUSHEEL KUMAR DEWANGAN-JM-P.MILL MANMOHAN YADAV-JM: PBS MAHENDRA KUMAR SINHA-JUNIOR ENGINEER: PBS ANSUMAN BHARTI-JUNIOR ENGINEER:PBS SURESH KUMAR SINGH-ENGINEERING ASS: PBS VIRENDRA KUMAR DESHMUKH-JUNIOR ENGINEER:PBS VED PRAKASH PATEL-ENGINEERING ASS: PLANT GA RAVIKANT SAHU-JUNIOR ENGINEER-PSD BHAGWAT PRASAD SAHU-AM: PSD DIWAKAR SIRMOUR-AGM: RCL HALIM ANSARI-ENGINEERING ASS: RCL RAHUL KUMAR-SR.MGR: RCL CANAND RAO GANVIR-ENGINEERING ASS: RCL UDAY RAM SINHA-ENGINEERING ASS: IRME UMESH PRASAD TRIPATHI-DM: RSM SUKUMAR CHAKRAVORTY-SR.MGR:RSM CHANCHAL BANERJEE-ENGINEERING ASS: RSM SWAIB AHMED-ENGINEERING ASS: RSM KRISHNA MURTHY-ENGINEERING ASS: RSM SANTOSH KUMAR SAHU-ENGINEERING ASS: RSM SUNIL KUMAR SINGH-DGM: RSM KARTIK RAM-ENGINEERING ASS: RSM AVEED IQUBAL-ENGINEERING ASS: RSM AJAY VERMA-GM: RSM HEMANT KUMAR MISHRA-AM: RSM SUSHIL KUMAR SINGH-C/MAN: SMS-2 VISHANT KUMAR-SR.MGR: SMS-2 KULMANI NAYAK-JM: SMS-2 ARBIND KUMAR-JUNIOR ENGINEER: SMS-3 AJAY KUMAR-ENGINEERING ASS: SMS-3 CHANDRA SEN VERMA-SR.MGR: SMS-3 PRASHANT DALAI-ENGINEERING ASS:SMS-3 SHUBHAM DHRUW-MGR: SMS-3 DHIRAJ SINGH PARIHAR-GM: SP-2 RAJU LOCHAN BANERJEE-ENGINEERING ASS: SP-3 JAGDISHWER PRASAD BANCHHOR-SECTION OFFICER: STORES OMPRAKASH CHOUDHARY-DM: T&D DAMRI LAL-JUNIOR ENGINEER: T&D NARENDRA KUMAR VERMA-ENGINEERING ASS: T&D YEKESHWAR LAL SAHU-ENGINEERING ASS: T&D MAHENDRA SINGH-ENGINEERING ASS: T&D SANTOSH KUMAR SAHU-C/MAN: T&D SANJAY MISHRA-ENGINEERING ASS: T&D GHANSHYAM PRASAD-ENGINEERING ASS:T&D SANJAY PAWAR-ENGINEERING ASS-URM RAVI SHANKAR MISHRA-ENGINEERING ASS: WMD