Skip to content
28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कोरबा-अम्बिकापुर और गढ़चिरौली-बीजापुर-बचेली तक नई रेल लाइन पर बड़ी खबर, सीएम ने पीएम को कहा-थैंक्यू
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

कोरबा-अम्बिकापुर और गढ़चिरौली-बीजापुर-बचेली तक नई रेल लाइन पर बड़ी खबर, सीएम ने पीएम को कहा-थैंक्यू

17/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Big-news-on-new-railway-line-up-to-Korba-Ambikapur-and-Gadchiroli-Bijapur-Bacheli-CM-said-to-PM-Thank-you
  • छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की मिली स्वीकृति।

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।

  • बस्तर और सरगुजा अंचल के विकास को मिलेगी गति।

  • कोरबा से अम्बिकापुर और गढ़चिरौली से बीजापुर होते हुए बचेली तक दो नई रेल लाइन का होगा अंतिम सर्वे।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इससे छत्तीसगढ़ का रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक मजबूत होगा।

गौरतलब है कि रेल मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के अंतर्गत 16 करोड़ 75 लाख रूपये लागत की कुल 670 किलोमीटर लंबी 2 नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन दो रेल लाइन परियोजनाओं में से गढ़चिरौली से बीजापुर होते हुए बचेली तक 490 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति बस्तर के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं।

इससे बस्तर के सुदूर अंचल के लोग उच्च शिक्षा, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य और अपने उत्पादों की बिक्री के लिए रेलमार्ग से सीधे शहर से जुड़ेंगे। समूचा बस्तर क्षेत्र विकास के उच्च आयामों को छुएगा।

वहीं, कोरबा से अंबिकापुर तक 180 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति कोरबा और सरगुजा के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने 4 करोड़ 50 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में रेल सुविधा के क्षेत्र में इन दोनों सर्वे को मिली स्वीकृति क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी, जिससे बस्तर और सरगुजा संभाग में रेल्वे सहित सभी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही इनसे हजारों-लाखों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: सेल मेडिक्लेम स्कीम नवीनीकरण की तारीख फिर बढ़ी, अब 25 अगस्त तक करें आवेदन
Next: भिलाई स्टील प्लांट: प्लेट मिल के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

Related Stories

Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026
NMDC-5427-Crore-Project-Pellet-Plant-Nagarnar-Bailadila (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC 5427 करोड़ परियोजना: बैलाडीला के लौह अयस्क से नगरनार में बनेंगे पेलेट, बचेली से नगरनार तक 135 किलोमीटर की स्लरी पाइपलाइन

Azmat ali 27/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026
NMDC-5427-Crore-Project-Pellet-Plant-Nagarnar-Bailadila (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC 5427 करोड़ परियोजना: बैलाडीला के लौह अयस्क से नगरनार में बनेंगे पेलेट, बचेली से नगरनार तक 135 किलोमीटर की स्लरी पाइपलाइन

Azmat ali 27/09/2026
SAIL CMD in Rourkela Every Employee Must Return Home Safe Safety Takes Precedence over ProductionDr. Ashok Kumar Panda
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट पहुंचे सेल CMD: हर कर्मचारी सुरक्षित घर लौटे, उत्पादन से पहले सुरक्षा जरूरी: डॉ. अशोक कुमार पंडा

Azmat ali 27/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.