Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • निलंबन, एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस, AWA पर बड़ी खबर, SAIL में आंदोलन तेज करने Durgapur में जुटेंगे NJCS नेता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

निलंबन, एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस, AWA पर बड़ी खबर, SAIL में आंदोलन तेज करने Durgapur में जुटेंगे NJCS नेता

17/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-news-on-suspension_-arrears_-night-shift-allowance_-AWA_-NJCS-leaders-will-gather-in-Durgapur-to

सीटू, इंटक, एटक और एचएमएस ने सहमति तक दे दी है। इसकी शुरुआत दुर्गापुर से होने जा रही है।

अज़मत अली, भिलाई। सेल कर्मचारियों का बोनस तय नहीं हो सका। पिछली बार की तरह इस बार भी 40 हजार 500 रुपए की मांग की गई। लेकिन प्रबंधन ने मांग को खारिज कर दिया है। लेकिन, 2 श्रमिक नेताओं के निलंबन, बकाया एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस और ठेका मजदूरों के एडब्ल्यूए की राशि पर सकारात्मक संदेश दिया गया है।

प्रबंधन की तरफ से कहा गया है कि दशहरा और दीपावली के बीच जल्द ही बैठक बुलाकर कई विषय को हल कर लिया जाएगा। दिल्ली एनजेसीएस बैठक में शामिल बोकारो एचएमसस के महासचिव राजेंद्र सिंह ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि आखिरी में चलते-चलते एरियर पर बात हुई। प्रबंधन को याद दिलाया गया कि बकाया एरियर का भुगतान करने का वादा करके अमल क्यों नहीं किया जा रहा है।

इस पर जवाब आया कि एमओयू के समय दो यूनियनों ने साइन नहीं किया। उस वक्त लिखा-पढ़ी हुई नहीं। आज कंपनी के हालात अच्छे नहीं हैं। पैसा ही नहीं है। वादा करके ही क्या करेंगे।

नाइट शिफ्ट एलाउंस पर डायरेक्टर पर्सनल ने कहा-इसको तय कर लेंगे। चेयरमैन साहब से बातचीत करके इसको घोषित कर दिया जाएगा। यूनियन की तरफ से कहा गया कि 300 रुपए एलाउंस किया जाए। प्रबंधन ने आश्वासन दिया है। ठेका मजदूरों पर कहा गया कि एडब्ल्यूए की राशि सीटू ने 8 हजार मांगी है। मजदूरों को इतनी बड़ी राशि कहां से दी जाएगी।

अभी ढाई हजार दिया जा रहा है। दुर्गा पूजा और दीपावली के बीच बैठक कर रास्ता निकाल लिया जाएगा। दुर्गापुर स्टील प्लांट में निलंबित दो श्रमिक नेताओं की बहाली पर प्रबंधन ने कहा-यह मुद्दा भी हल कर लिया जाएगा।

राजेंद्र सिंह के मुताबिक प्रबंधन के रुख को देखते हुए पांचों यूनियन ने तय किया है कि संयुक्त रूप से आंदोलन चलाया जाएगा। सीटू, इंटक, एटक और एचएमएस ने सहमति तक दे दी है। इसकी शुरुआत दुर्गापुर से होने जा रही है। एनजेसीएस के केंद्रीय नेता दुर्गापुर स्टील प्लांट पहुंचने वाले हैं।

इसकी आधिकारिक तारीख घोषित की जएगी। बोनस, एरियर, आदि विषयों पर बैठक होगी। आगे की लड़ाई पर आम सहमति बनेगी। संजीवा रेड्‌डी, संजय वढावकर, डी आदिनारायण वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। शेष नेता मौके पर मौजूद रहेंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL बोनस: NJCS नेताओं को दिल्ली में रुकने से मना, दोबारा नहीं होगी मीटिंग, प्रबंधन का आखिरी ऑफर 23 हजार, खाते में आ सकता है एडवांस
Next: आचार संहिता का उल्लंघन: अहिवारा से BJP प्रत्याशी कोर्सेवाड़ा और Bhilai चरौदा के कांग्रेसी मेयर निर्मल कोसरे पर एक्शन

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.