Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big News: एसआरयू भिलाई का 100% स्ट्राइक रेट, 2 टीमों ने जीते गोल्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big News: एसआरयू भिलाई का 100% स्ट्राइक रेट, 2 टीमों ने जीते गोल्ड

Azmat ali 13/10/2025 1 minute read
Big News SRU Bhilai Achieves 100 Percent Strike Rate 2 Teams Win Gold

इकाई प्रमुख विशाल शुक्ल ने टीमों के सभी सदस्यों को बधाई दी। बोले-गौरव की बात है कि दोनों टीमों ने स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त किया है।

  • जुलाई 2025 में आयोजित प्रतिस्पर्धा में, एसआरयू भिलाई की टीम ने पहली बार भाग लिया था और रजत पुरस्कार प्राप्त किया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई), भिलाई चैप्टर द्वारा श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई में आयोजित दो दिवसीय चेप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (सीसीक्यूसी-2025) में देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों से कुल 243 टीमों ने प्रतिभागिता की। उक्त कार्यक्रम में एसआरयू भिलाई की दो टीमों- “सेफेक्स” एवं “सुरक्षा शक्ति” ने हिस्सा लिया और दोनों ही टीमों ने “ स्वर्ण पुरस्कार” प्राप्त किया।

दोनों टीमों का विवरण इस प्रकार हैं

(1) टीम का नाम-सेफेक्स
टीम के सदस्य :
संचालक : शुभम किशोर मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक (एसआरयू)
टीम लीडर : यू. शिव प्रसाद (इंजीनियरिंग एसोसिएट)
उप लीडर : चंदन सिंह (इंजीनियरिंग एसोसिएट)
सदस्य : ज्ञानेंद्र राजपूत (जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट)
सदस्य : किरण कुमार निर्मलकर (ठेकेदार कर्मचारी)

(2) टीम का नाम-सुरक्षा शक्ति
टीम के सदस्य:
संचालक : अरुण तानाजी बारकुल, सहायक प्रबंधक (एसआरयू)
टीम लीडर : विनय प्रकाश बारी (इंजीनियरिंग एसोसिएट)
उप लीडर : कार्तिक हाज़रा (इंजीनियरिंग एसोसिएट)
सदस्य : खिलेंद्र कुमार, लालमणि देशमुख (ठेकेदार कर्मचारी)

इस सफलता पर टीम के प्रेरणास्त्रोत एवं संयंत्र के इकाई प्रमुख विशाल शुक्ल ने दोनों टीमों के सभी सदस्यों को बधाई दी एवं उनका उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि “ये हमारे लिए गौरव की बात है कि एसआरयू भिलाई की दोनों टीमों ने स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त किया है, जो उनके प्रदर्शन में उल्लेखनीय उछाल (वृद्धि) को दर्शाता है, क्योंकि इससे पूर्व जुलाई, 2025 में आयोजित प्रतिस्पर्धा में, एसआरयू भिलाई की टीम ने पहली बार भाग लिया था और रजत पुरस्कार प्राप्त किया था।”

इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्किल-2025 में भाग लेते हुए एसआरयू भिलाई की पहली टीम सेफेक्स ने “मैकेनिकल रिपेयर शॉप में जोखिम मुक्त कार्य की संस्कृति का कार्यान्वयन” संबंधी विषय पर अपनी प्रस्तुति दी।

वहीं, दूसरी टीम सुरक्षा शक्ति ने “गर्म कार्य को सुरक्षित बनाना विषय के अंतर्गत बकेट लिफ्ट के मरम्मत कार्य के दौरान आग लगने से बचाव” संबंधी विषय पर अपनी प्रस्तुति दी । दोनों ही टीमों ने फ्लोर- डायग्राम एवं ट्री-डायग्राम के माध्यम से अपने-अपने कार्य क्षेत्र में 50 विभिन्न प्रकार के खतरों की पहचान एवं संबंधित जोखिम का मूल्यांकन करते हुए अधिक जोखिम स्कोर वाले कार्य पर अपनी प्रस्तुति दी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कल्याण कॉलेज में बॉयो बाजार: स्टूडेंट्स ने बनाए कैंडल, परफ्यूम, हवन कप, साबुन और चॉकलेट
Next: World Steel Association: दुनिया की 85% स्टील इंडस्ट्री पर काम करने वाली संस्था में 3 भारतीय, टाटा, जिंदल, मित्तल से हैं ये…

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.