Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को चुनाव, बाल दिवस 14 नवंबर को मतगणना
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को चुनाव, बाल दिवस 14 नवंबर को मतगणना

Azmat ali 06/10/2025 (Last updated: 06/10/2025) 1 minute read
Bihar Assembly Elections 2025 Elections in Bihar on November 6 and 11 counting of votes on November 14 (1)

Election Commission Press Conference LIVE: बिहार चुनाव पर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों का ऐलान।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख घोषित कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव का कार्यक्रम जारी किया। 6 नवंबर को पहले और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव की तारीख घोषित होते ही राजीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। 243 सीटों पर मतदान होगा। पिछली बार 3 चरणों में मतदान हुआ था, इस बार दो चरण में मतदान हो रहा है।

पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की संख्या 14 लाख है। बता दें कि 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस (Children’s Day) मनाया जाता है, जो भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती है। बिहार में भाजपा और जेडीयू गठबंधन की सरकार है। सीएम नीतिश कुमार के खिलाफ कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन ताल ठोक रहा है। वहीं, प्रशांत किशोर भी मैदान में डटे हुए हैं।

चुनाव आयुक्त डाक्टर सुखबीर सिंह संधु, डाक्टर विवेक जोशी के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा-22 साल बाद मतदाता सूची को सही से सुधारा जा सका है। जिन मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं, उन्हें नए वोटर कार्ड दिए जा रहे हैं। पहले महीनों लगते थे। अब ऐसा नहीं है। 15 दिन के भीतर वोटर कार्ड लोगों को मिल रहा है।

30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी गई है। सभी पार्टियों को सौंप दी गई है। अगर, किसी का नाम छूट गया है तो वह नामांकन के 10 दिन पहले तक जुड़वा सकता है। नामांकन फाइनल होने तक मतदाता सूची फाइनल होगी। चुनाव आयोग की पूरी टीम ने यह निर्णय लिया गया कि अब चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया।
सभी राजनीतिक दलों, एसपी, डीएम, आइजी, डीजीई आदि से मुलाकात की गई। पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराया जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP BIG NEWS: भिलाई टाउनशिप के GM केके यादव, एबी श्रीनिवास, अतुल नौटियाल के पास अब ये विभाग, इंफोर्समेंट में तलाश
Next: Bokaro Steel Plant Strike: एसएमएस 2 सीसीएस के कर्मचारियों को BAKS ने दिलाया हड़ताल का संकल्प

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.