Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट से बायोमेट्रिक मशीन लापता, फर्नेस के कार्मिकों की अटेंडेंस कोक ओवन में, ठेका मजदूरों को छूट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से बायोमेट्रिक मशीन लापता, फर्नेस के कार्मिकों की अटेंडेंस कोक ओवन में, ठेका मजदूरों को छूट

12/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Biometric-machine-missing-from-Bhilai-Steel-Plant-attendance-of-furnace-personnel-in-coke-oven-exemption-to-contract-laborers
  • ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया के स्टॉक हाउस की मशीन को दो बार तोड़ा गया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट (SAIL Bhilai Steel Plant) से एक बायोमेट्रिक मशीन लापता है। करीब 20 दिन से अधिक का समय गुजर चुका है। कर्मचारी मशीन के इंतजार में हैं, ताकि वे परेशानियों से बच सकें।

ये खबर भी पढ़ें: महंगाई छू रही आसमान, 1400 रुपए की पेंशन में EPS 95 पेंशनभोगियों का चल रहा घर, यही है चोट पर नमक छिड़कना

ब्लास्ट फर्नेस 8 (Blast Furnace) महामाया के स्टॉक हाउस की मशीन को दो बार तोड़ा गया था। तीसरी बार से बचाने के लिए एजेंसी के स्टाफ मशीन निकालकर ले गए, जो आजतक लौटकर नहीं आए। अब कार्मिकों की जुबां पर है कि बीएसपी की मशीन लापता हो गई है, किसी को खबर हो तो लौटा दे…।

ये खबर भी पढ़ें: जब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कांवड़ियों को परोसने लगे दाल-भात, सब्जी, खीर, पूड़ी और हलवा…

बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रबंधन प्रणाली (Biometric Attendance Management System) बीएसपी में 1 जुलाई से अनिवार्य है। बीएफ-8 के स्टॉक हाउस के किसी कार्मिक ने 17 जुलाई को मशीन को नुकसान पहुंचाया। किसी चीज से तोड़ने की कोशिश की। शीशा चकनाचूर हो गया था, लेकिन अटेंडेंस लग रही थी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों के सामने इन समस्याओं संग फन काढ़े बैठा है जहरीला सांप

गुस्साए किसी कार्मिक ने दोबारा 21 जुलाई को मशीन को बर्बाद कर दिया। अटेंडेंस पूरी तरह से बंद हो गई। यहां के दर्जनों कर्मचारियों और अधिकारियों को कोक ओवन बैटरी-11 भेजा जाने लगा, जहां अटेंडेंस की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। सूचनाजी.कॉम में खबर प्रसारित होने के बाद तोड़ी गई मशीन को हटा दिया गया, लेकिन दोबारा दूसरी मशीन अब तक नहीं लगाई गई है।

बायोमेट्रिक मशीन विभाग न होने से ये दिक्कत 

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस के मजदूरों के लिए नेक काम, मिली दुआएं

इससे दिक्कत यह हो रही है कि कर्मचारियों और अधिकारियों को अटेंडेंस के लिए कोक ओवन जाना पड़ रहा है। खास बात यह है कि यहां काम करने वाले करीब 55 से अधिक ठेका मजदूरों की अटेंडेंस व्यवस्था पुराने ढर्रे पर चल रही है। बायोमेट्रिक से इन्हें छूट दे दी गई है। रजिस्टर पर ही हाजिरी लग रही है।

ये खबर भी पढ़ें: 15 अगस्त 2024: CM साय रायपुर, विजय शर्मा बस्तर, तोखन साहू मनेंद्रगढ़, केदार कश्यप DURG, रमन सिंह राजनांदगांव में करेंगे ध्वजारोहण, पढ़िए पूरी List

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन दे चुका है चेतावनी

SAIL Bhilai Steel Plant की ओर से बायोमेट्रिक सिस्टम (Biometric System) की मशीन के तोड़फोड़ पर कार्मिकों को चेतावनी दी जा चुकी है। बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) की ओर से सर्कुलर जारी कर कर्मचारियों को अपना आचरण सुधारने की सलाह दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई इस्पात संयंत्र ने रेल पटरी, स्पेशल प्लेट और सरिया प्रोडक्शन में किया धमाल

HR-Rules & HRIS के AGM Tushar Roy Chowdhury की ओर से सर्कुलर जारी किया गया था। बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रबंधन प्रणाली (Biometric Attendance Management System)-कार्मिकों का आचरण कैसा हो, इसका उल्लेख सर्कुलर में है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज से 25 अधिकारी “रूबरू”, सबने खाई कसम

बीएसपी के सभी कार्मिकों (प्रशिक्षणार्थी सहित) के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रबंधन प्रणाली (Biometric Attendance Management System) के कार्यान्वयन और इसके लिए उपस्थिति दर्ज करने हेतु दिशानिर्देश/प्रक्रिया को संदर्भित परिपत्रों द्वारा अधिसूचित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL ई-0 रिजल्ट: बोकारो स्टील प्लांट में 81 कर्मी बने अधिकारी, ये कर्मचारी से सीधे डिप्टी मैनेजर

चेहरे से पहचान कराना अनिवार्य है

सभी कार्मिक (प्रशिक्षणार्थी सहित) को अपने कार्यस्थल पर स्थापित फेस रीडर मशीनों (Phase Reader Machines) पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL ई-0 रिजल्ट: बोकारो स्टील प्लांट में 81 कर्मी बने अधिकारी, ये कर्मचारी से सीधे डिप्टी मैनेजर

प्रबंधन ने कहा-ऐसे मामले संज्ञान में आये हैं कि कार्मिक फेस रीडर मशीनों से छेड़छाड़/ दुरूपयोग कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप मशीनें खराब हो रही, जिसके कारण डेटा और उपस्थिति विवरण स्थानांतरण में कठिनाई हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: World Lion Day 2024: भिलाई स्टील प्लांट के मैत्रीबाग जू में अकेले है सौम्या, काट रही बची जिंदगी, पीएम मोदी का आया संदेश…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: अक्टूबर में चुनाव कराने की तैयारी, चुनाव आयुक्त पहुंचे चंडीगढ़
Next: बलात्कार के बाद डाक्टर की हत्या, अस्पताल में हंगामा, हड़ताल शुरू, इमरजेंसी सेवाएं ठप

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.