बीएमएस बता रहा छोटा मामला। सेल बर्नपुर हॉस्पिटल के सीएमओ बोले-ऑन ड्यूटी डाक्टर से मारपीट की गई है। आरोपी कर्मी को चार्जशीट दिया गया है।
- मरीज को रेफर कराने की बात पर विवाद हुआ।
- आइसीयू के डाक्टर से बदसलूकी का वीडियो बनाने पर नर्सिंग स्टाफ को धमकी।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के इस्को स्टील प्लांट के हॉस्पिटल से बड़ी खबर है। सेल आइएसपी हॉस्पिटल के आइसीयू में घुसकर डाक्टर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। आइसीयू में हंगामा करने के आरोप में बीएमएस ठेका यूनियन के अध्यक्ष को प्रबंधन ने चार्जशीट थमा दिया है। विभागीय कार्रवाई होनी तय है।
वहीं, यूनियन नेता का कहना है कि कर्मचारी हित में आवाज उठाने पर जो सजा देनी है, दें…बीएमएस स्वागत करता है। डाक्टर के साथ कोई मारपीट, धक्का-मुक्की, गाली-गलौज के आरोप गलत है। दूसरी ओर, डाक्टर के समर्थन में हॉस्पिटल स्टाफ खुलकर आ गए हैं। पूरे मामले की फुटेज और वीडियो को डायरेक्टर इंचार्ज सुरजीत मिश्र को भी भेजा गया है। फिलहाल बीएमएस की तरफ से कहा जा रहा है कि मामला बहुत छोटा सा है। जिस तरह से बताया जा रहा है, वैसा कुछ भी नहीं हुआ है…।
बर्नपुर अस्पताल में 3 दिन पूर्व रात में करीब 10 बजे बीएमएस नेता महेश बनर्जी व मरीज के परिजन आइसीयू में जबरन घुस गए थे। वहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर तुहिन सुब्रा डे थे। बीएमएस नेता और डाक्टर के बीच विवाद हुआ।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश
आप पढ़िए, किसने-क्या कहा…
बीएमएस ठेका यूनियन के अध्यक्ष महेश बनर्जी ने सूचनाजी.कॉम से कहा-मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी बापी माजी के पापा 15 दिन से भर्ती हैं। गंभीर हालत होने पर उन्हें रेफर कराने की मांग की गई। लेकिन, डाक्टर मानने को तैयार नहीं थे। काफी बातचीत के बाद तैयार हुए तो अपने मनपसंद के हॉस्पिटल में भेजना चाहते थे। इस पर परिवार की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई।
परिवार के लोग चाहते थे कि मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर रेफर किया जाए। जब कर्मचारियों के रेफर की बात आती है तो इसी तरह से मामले को डाक्टरों द्वारा खींचा जाता है। परिवार का गुस्सा था। इसी विषय को लेकर आइसीयू में गए थे। डाक्टर तुहिन सुब्रा डे से जानकारी ली। आइसीयू में मरीजों को दिक्कत हो रही थी। इसलिए हम लोग वहां से बाहर आ गए थे। हम लोगों ने किसी का कॉलर न ही पकड़ा और न ही धक्का-मुक्की किसी से की।
डाक्टर तुहिन सुब्रा डे ने ये आरोप लगाए
मैं ड्यूटी पर थी, तभी बीएमएस के नेता महेश बनर्जी जबरन आइसीयू में घुस गए। आते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। दो मरीजों की हालत अच्छी नहीं थी। मैं उन्हीं को देख रहा था। बार-बार उन लोगों से यही बोल रहा था कि आप लोग बाहर चलिए, मैं मरीज देखकर आता हूं। लेकिन, मानने को तैयार नहीं थे। हाथ, कालर पकड़ लिए। धक्का मारे। नर्सिंग स्टाफ वीडियो बना रहीं थीं, उनको भी धमकी दी गई। इस वजह से पूरे घटनाक्रम का वीडियो नहीं बन सका।
आइसीयू में घुसने वाले बतदमीजी से बात कर रहे थे।
बोल रहे थे-संविदा पर डाक्टर हो, समय नहीं लगेगा बाहर करने में। दारू पी रखे थे। हाथ पकड़कर गेट से 6 फीट पीछे धकेल दिया। वह लोग सुन नहीं रहे थे। मरीज का अटेंडेंट भी वहां मौजूद था। इस बात की जानकारी सीनियर डाक्टर एसडी राव को फोन पर दी। स्पीकर ऑन था, उन्हें भी नेताओं ने गाली दी। सीएमओ को भी नहीं छोड़ा। मां-बहन की गाली देते हुए बाहर निकल गए। करीब एक घंटे यानी रात के 11 बजे तक हंगामा चलता रहा। कुछ समय के बाद दोबारा वो लोग अंदर आए और बोले-पर्सनली मत लेना, हम लोगों की सरकार है। 66 प्रतिशत कर्मचारियों का समर्थन मिला है। मीडिया तक इस बात को लेकर जाएंगे।
सीएमओ बर्नपुर बोले…
ब्लास्ट फनेस के कर्मचारी के परिवार से कोई भर्ती था। आइसीयू में घुसकर विवाद किया गया। डाक्टर से मारपीट की गई है। दारू के नशे में लोग बताए जा रहे हैं। आइएसपी कर्मचारी एवं बीएमएस नेता को चार्जशीट दी गई है।
डाक्टर ददन प्रसाद-सीएमओ, बर्नपुर हॉस्पिटल
