Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • STP और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से झारखंड का पहला नगर बना Bokaro, 50 करोड़ सालाना बचाएगा BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

STP और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से झारखंड का पहला नगर बना Bokaro, 50 करोड़ सालाना बचाएगा BSL

Azmat ali 10/11/2025 1 minute read
Bokaro Becomes the First City in Jharkhand to have 30 MGD STP and Solid Waste Management a Major Success for BSL

अच्छी खबर यह है कि जल्द ही म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना भी शीघ्र ही बोकारो स्टील टाउनशिप में स्थापित की जाएगी।

  • बीएसएल द्वारा बोकारो में सर्कुलर वाटर इकोनॉमी को बढ़ावा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम।
  • लगभग 4000-5000 घन मीटर प्रति घंटा कम जल दामोदर नदी से लिया जाएगा।
  • 30 एमजीडी एसटीपी और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सुविधा के क्रियान्वयन के साथ, बोकारो टाउनशिप झारखंड का पहला ऐसा नगर बन जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र जल संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करने जा रहा है। संयंत्र द्वारा बोकारो टाउनशिप में 30 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) क्षमता वाले अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की स्थापना की जा रही है।

यह परियोजना सर्कुलर वाटर इकोनॉमी को साकार करने और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में बीएसएल की एक ऐतिहासिक पहल है। वर्तमान में बीएसएल अपने औद्योगिक कार्यों और टाउनशिप में घरेलू उपयोग हेतु लगभग 39 एमजीडी पेयजल की आपूर्ति करता है। संयंत्र और टाउनशिप से उत्पन्न लगभग 30 एमजीडी सीवेज एवं अपशिष्ट जल के वैज्ञानिक शोधन, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना आरंभ की जा रही है।

यह एसटीपी सीक्वेंशियल बैच रिएक्टर (SBR) तकनीक पर आधारित होगा, जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुरूप होगा। इसमें सीवेज जल के कुशल संग्रहण, शोधन एवं पुनः उपयोग हेतु आधुनिक अवसंरचना विकसित की जाएगी।

शुद्ध किया गया जल दामोदर नदी से लिए जा रहे रॉ जल से भी बेहतर गुणवत्ता का होगा, जिसे इस्पात निर्माण प्रक्रिया में पुनः प्रयुक्त किया जाएगा। यह परियोजना हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) के तहत लागू की जाएगी, जिससे दीर्घकालिक संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी अनुभवी एजेंसियों के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी। इस परियोजना का वर्क ऑर्डर वर्तमान वित्तीय वर्ष के भीतर जारी किए जाने की संभावना है, जिससे इसके शीघ्र क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त होगा।

परियोजना पूर्ण होने पर बीएसएल में जल संरक्षण, पर्यावरणीय अनुपालन और स्वच्छता के स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे संयंत्र की रॉ जल पर निर्भरता घटेगी तथा लगभग 4000-5000 घन मीटर प्रति घंटा कम जल दामोदर नदी से लिया जाएगा, जिससे लगभग 50 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की बचत होगी।

यह पहल स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन तथा नमामि गंगे जैसे राष्ट्रीय अभियानों की भावना के अनुरूप है। इसके साथ ही, लंबे समय से प्रतीक्षित म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना भी शीघ्र ही बोकारो स्टील टाउनशिप में स्थापित की जाएगी।

30 एमजीडी एसटीपी और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सुविधा के क्रियान्वयन के साथ, बोकारो टाउनशिप झारखंड का पहला ऐसा नगर बन जाएगा, जहाँ इस क्षमता की इतनी उन्नत पर्यावरणीय सुविधाएँ एक साथ उपलब्ध होंगी।

इन सभी पहलों के माध्यम से बोकारो इस्पात संयंत्र अपनी सतत विकास, जल संरक्षण, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन और आत्मनिर्भरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से अभिव्यक्त कर रहा है. यह प्रयास बीएसएल को एक ईको-एफिशिएंट, जिम्मेदार और भविष्य उन्मुख संगठन के रूप में और भी सशक्त बनाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी का सेक्टर 2 में एक्सीडेंट, पैर की टूटी हड्‌डी, बीजीएच में भर्ती
Next: IIT Bhilai 5th Convocation: जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के हाथों 269 छात्रों को मिली डिग्री, पढ़ें डिटेल

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.