Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro General Hospital में मिला दुनिया के सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप का डोनर, 40 लाख में एक होता है Bombay Blood Group
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro General Hospital में मिला दुनिया के सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप का डोनर, 40 लाख में एक होता है Bombay Blood Group

Azmat ali 17/07/2026 (Last updated: 17/07/2026) 1 minute read
bokaro-general-hospital-donor-found-for-the-worlds-rarest-blood-group-the-bombay-blood-group

बीजीएच के प्रमुख डॉ. बीबी करुणामय, ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. अनिंदो मंडल के मार्गदर्शन में दुर्लभ रक्तदाता का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा गया।

  • दुनिया के सबसे दुर्लभ ‘बॉम्बे ब्लड ग्रुप’ की BGH में पहचान, इमरजेंसी के लिए सुरक्षित रखा गया डोनर।
  • सेल के BGH ने हासिल की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि, मिला दुर्लभ Bombay Blood Group।
  • 40 लाख में एक… BGH में मिला दुनिया के सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप का डोनर, डॉक्टर भी हुए सतर्क

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) द्वारा संचालित बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के ब्लड सेंटर में जांच के दौरान दुनिया के सबसे दुर्लभ रक्त समूहों में शामिल ‘बॉम्बे ब्लड ग्रुप’ (Bombay Blood Group) की पहचान की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस रक्त समूह की उपलब्धता बेहद सीमित होती है और समय पर इसकी पहचान किसी मरीज की जान बचाने में निर्णायक साबित हो सकती है।

बीजीएच के ब्लड सेंटर में विशेष जांच, क्रॉस-मैचिंग और एंटीजन टेस्ट के बाद इस दुर्लभ रक्त समूह की आधिकारिक पुष्टि की गई। चिकित्सकों के अनुसार, बॉम्बे ब्लड ग्रुप (Oh या HH Blood Group) विश्व के सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप में गिना जाता है। वैश्विक स्तर पर यह लगभग 40 लाख लोगों में एक में पाया जाता है, जबकि भारत में इसकी मौजूदगी करीब 10 हजार लोगों में एक मानी जाती है। इस ब्लड ग्रुप की खोज वर्ष 1952 में तत्कालीन बॉम्बे (अब मुंबई) में हुई थी, इसलिए इसका नाम ‘बॉम्बे ब्लड ग्रुप’ रखा गया।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO की बड़ी पहल: जुर्माना-क्षतिपूर्ति विवाद खत्म करने विश्वास 2026 योजना, नियोक्ताओं को बड़ा मौका

क्यों है यह ब्लड ग्रुप इतना खास

बीजीएच के चिकित्सकों ने बताया कि आमतौर पर लोग A, B, AB और O ब्लड ग्रुप के बारे में जानते हैं, लेकिन बॉम्बे ब्लड ग्रुप इन सबसे अलग होता है। इसमें सामान्य O ब्लड ग्रुप की तरह दिखने के बावजूद H एंटीजन नहीं होता। यही कारण है कि इस ग्रुप के मरीज को केवल बॉम्बे ब्लड ग्रुप का ही रक्त चढ़ाया जा सकता है। यदि गलती से O पॉजिटिव या O नेगेटिव रक्त चढ़ा दिया जाए तो मरीज में गंभीर और जानलेवा हेमोलिटिक ट्रांसफ्यूजन रिएक्शन हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Employee Accident: एक और हादसा…कर्मचारी की टूटी हड्डी, डिवाइडर आज तक नहीं बना, आखिर किस बड़ी दुर्घटना का इंतजार?

भविष्य की आपात स्थिति के लिए सुरक्षित रखा गया डोनर का रिकॉर्ड

बीजीएच के प्रमुख डॉ. बी.बी. करुणामय तथा लैब सर्विसेज एवं ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. अनिंदो मंडल के मार्गदर्शन में ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. कुमार अनिमेष और उनकी टीम ने इस दुर्लभ रक्तदाता का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित कर लिया है। इसका उद्देश्य यह है कि भविष्य में यदि किसी मरीज को बॉम्बे ब्लड ग्रुप की आवश्यकता पड़े तो तत्काल उस रक्तदाता से संपर्क कर उसकी जान बचाई जा सके।

अस्पताल प्रबंधन अब संबंधित परिवार के अन्य सदस्यों की भी स्क्रीनिंग कर रहा है, क्योंकि बॉम्बे ब्लड ग्रुप एक आनुवंशिक (जेनेटिक) विशेषता है और परिवार के अन्य सदस्यों में भी इसकी संभावना हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital Privatization: संयुक्त यूनियन की हुंकार, सड़क पर परिवार, कहा-तुम कोशिश करके देख लो, होने नहीं देंगे हम

बीजीएच की आधुनिक चिकित्सा क्षमता का प्रमाण

बीजीएच प्रबंधन के अनुसार, इस दुर्लभ ब्लड ग्रुप की सफल पहचान अस्पताल के ब्लड सेंटर की उन्नत जांच व्यवस्था, विशेषज्ञता और सतर्कता का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल अस्पताल की आधुनिक नैदानिक क्षमताओं को दर्शाती है, बल्कि क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर और जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बीजीएच की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: आधा-अधूरा वेतन समझौता, 40% मजदूरों की छंटनी, केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर तपन सेन बोकारो में भड़के

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Employee Accident: एक और हादसा…कर्मचारी की टूटी हड्डी, डिवाइडर आज तक नहीं बना, आखिर किस बड़ी दुर्घटना का इंतजार?
Next: Good News: यूनिवर्सिटी में शुरू होगा यूटीडी, सिर्फ कल्याण कॉलेज में बना एंट्रेंस के लिए एग्जाम सेंटर

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.