बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी की मौत, हंगामे के बाद पत्नी को मिला अनुकंपा नियुक्ति का पत्र
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के मेडिकल विभाग के कर्मचारी रामजीत खरवार 11 मई को दुर्घटना के शिकार हो गए थे। बोकारो जनरल अस्पताल में उपचार के दौरान 24 मई की रात मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही यूनियन नेताओं ने अनुकंपा नियुक्ति की मांग के लिए प्रबंधन पर दबाव बनाया। आखिरकार दोपहर तक मृतक की पत्नी को प्रबंधन ने अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंप दिया।

बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ-बीएमएस के महामंत्री विनोद कुमार एवं यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने दुर्घटना के बाद से ही लगातार उनके बेहतर इलाज हेतु डाक्टर के संपर्क में थे। बीएमएस के कार्यकर्त्ता सुबह से उनके आश्रित के नियोजन की मांग कर रहे थे। बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन के लिए ऑफर लेटर दिया गया है। इस मौके पर यूनियन के कोषाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद केवट, संयुक्त महामंत्री अतुल कुमार, उपाध्यक्ष तपन गिरी, सह कोषाध्यक्ष रितेश त्रिपाठी, विनय आनंद, आरजीबीएस संगठन मंत्री अरविंद कुमार, अशोक कुमार, अखिलेश कुमार पांडे, संतोष खरवार, दिनेश महतो, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
ये खबर भी पढ़ें:सेल कर्मचारियों से 43 हजार तक होगी रिकवरी, हो जाइए तैयार