Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अगस्त क्रांति: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी भड़के, बोनस फॉर्मूला, लाइसेंस, लीज और जॉब गारंटी पर SAIL प्रबंधन को चेतावनी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अगस्त क्रांति: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी भड़के, बोनस फॉर्मूला, लाइसेंस, लीज और जॉब गारंटी पर SAIL प्रबंधन को चेतावनी

Azmat ali 09/08/2025
Bokaro Steel Plant Employees Angry Over August Revolution Warning SAIL Management on Bonus Formula License, Lease and Job Guarantee

बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक ने नया मोड से मजदूर जुलूस निकालकर एडीएम बिल्डिंग पर प्रदर्शन सेल प्रबंधन को चेतावानी दिया।

39 माह के एरियर एवं 58 माह के पर्क्स एरियर का भुगतान नहीं करना कर्मचारियों को आक्रोशित करना है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। 9 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक ने नया मोड से मजदूर जुलूस निकालकर एडीएम बिल्डिंग पर ज़ोर दार प्रदर्शन सेल प्रबंधन को चेतावानी दिया।

सेल बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों का आधा अधूरा वेतन पुनरीक्षण, बोनस फॉर्मूला में बदलाव, ठेका मजदूरों को जॉब की गारंटी, सेवानिवृत कर्मचारियों को डी टाईप एवं सीडी टाइप क्वार्टर की लाइसेंसिंग एवं लाइसेंस को लीज़ में कन्वर्ट करने के साथ अन्य समस्याओं पर चर्चा कह गई।

सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा की सेल एवं बोकारो स्टील स्टील प्लांट के कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण 8 वर्षों से अधिक से लंबित है। एमएयू होने के बाद भी 39 माह के एरियर एवं 58 माह के पर्क्स एरिअर का भुगतान नहीं करना कर्मचारियों को आक्रोशित करना है।

ग्रेच्युटी सीलिंग का एक तरफा फैसला वापस लिया जाए। मुख्य श्रम आयुक्त के उपस्थिति में संपन्न वार्ता के बाद द्विपक्षीय वार्ता हेतु एनजेसीएस की बैठक नहीं बुलाना, बोनस फार्मूला में बदलाव की सहमति के बाद भी बोनस फार्मूला नहीं बनाना, मुख्य छ मांगे पर वार्ता की सहमति के बाद भी वेज एग्रीमेंट को फाइनल नहीं करना, उत्पादन उत्पादकता की बैठक नहीं बुलाना, श्रम कानून की उपेक्षा करना, एनजेसीएस द्विपक्षीय सर्वश्रेष्ठ कमेटी की शाख को कमजोर, कारखाना हित की उपेक्षा करना, कारखाना हित के विपरीत कार्य है।

दूसरी तरफ उत्पादन में संलग्न ठेका श्रमिकों का मिनिमम वेज मांगने पर काम से बैठा देना, जॉब की गारंटी नहीं देना, अनुचित श्रम व्यवहार को बढ़ावा देने के बराबर है। सेवानिवृत्ति ई एफ टाईप लाइसेंसधारी के लाइसेंस का रेंट 1000 रुपए करने का सवाल अभी तक लंबित है, जबकि आपने वर्तमान में सिक्योरिटी रकम रुपए दो लाख कर दिया है।

डी एवं सी डी टाईप लाइसेंसिंग कराने हेतु निवेदन किया जा रहा है। अन्य कई सवाल वर्षों से लंबित है। जबकि इस दौरान कम्पनी ने रेकॉर्ड मुनाफा कमाया। पिछले पाँच साल से प्रत्येक वर्ष 1 लाख करोड़ रुपया से अधिक का टर्नओवर भी रहा है। फिर भी अभी तक मजदूरों को कमाया हुआ वेज से वंचित रखा जा है।

उन्होने चेतावनी देते हुए कहा की वेज रिवीजन अधूरा अधूरा रहने के कारण मजदूरों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है, जो कभी भी विकराल रूप ले सकता है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से आई डी प्रसाद, राम अगर सिंह, एचजी राय, गोरी कुमार, अबू नसर, सत्येंद्र कुमार, एमपी सिंह, एसके निषाद, आरआर दास, कृष्णा राम, एएम अंसारी, भारत भूषण, संजीव पोद्दार, राजीव, प्राण सिंह, पप्पू, उदय प्रताप,ओम प्रकाश आदि शामिल थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्व आदिवासी दिवस: दिशोम गुरु की याद में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने निकाला मौन जुलूस, एससी-एसटी फेडरेशन ने रोपे पौधे
Next: महिला समिति का 61वां स्थापना दिवस मना बोकारो में, डीआइसी ने दिए बेस्ट वर्कर्स अवॉर्ड

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.