Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: वित्तीय वर्ष के अंत तक Bhilai Steel Plant में घटेंगे 25% ठेका मजदूर, इस्पात मंत्रालय ने दिया लक्ष्य
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: वित्तीय वर्ष के अंत तक Bhilai Steel Plant में घटेंगे 25% ठेका मजदूर, इस्पात मंत्रालय ने दिया लक्ष्य

Azmat ali 23/08/2025 1 minute read
Breaking News 25 Percent Contract Workers Will Be Reduced in Bhilai Steel Plant (1)

गेट पास की संख्या 30,238 से घटाकर 27,739 कर दी गई है। मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंत तक 25 प्रतिशत तक और घटेंगे।

  • स्टील सचिव की अध्यक्षता में SAIL की समीक्षा बैठक सम्पन्न। बीएसपी को मिला ठेका मजदूरों की संख्या घटाने का नया लक्ष्य।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि ठेका श्रमिकों में कमी से उत्पादन प्रभावित होगा तथा नियमित कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल में ठेका मजदूरों की संख्या भी कम करने की दिशा में काम किया जा रहा है। मैनपॉवर कास्ट कम करने के लिए युद्धस्तर पर अभियान छेड़ दिया गया है।

सेल के भिलाई स्टील प्लांट की ट्रेड यूनियनों का दावा है कि प्रबंधन को 5 प्रतिशत ठेका मजदूरों की संख्या कम करने का लक्ष्य दिया गया था।

अप्रैल 2025 से जुलाई 2025 के बीच 8.2 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इसी अवधि में गेट पास की संख्या 30,238 से घटाकर 27,739 कर दी गई है। मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंत तक 25 प्रतिशत तक ठेका मजदूरों की संख्या कम करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस्पात मंत्रालय के आदेश पर यह हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant के DIC बीके तिवारी की कुर्सी पर बैठेंगे प्रिय रंजन, ISP, कारपोरेट आफिस होते अब BSL के मुखिया, ये मायूस

बताया जा रहा है कि स्टील सचिव की अध्यक्षता में स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की भविष्य की रणनीतियों एवं योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा SAIL की आउटसोर्सिंग रणनीति, SAIL का विस्तार योजना, कांट्रैक्ट श्रमिकों की संख्या में कमी की रूपरेखा, पावर सप्लाई के आउटसोर्सिंग संबंधी प्रस्ताव था।

8.2 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में प्रबंधन द्वारा अप्रैल 2025 से जुलाई 2025 के बीच 8.2 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इसी अवधि में गेट पास की संख्या 30,238 से घटाकर 27,739 कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Mia By Tanishq Bokaro: डायमंड रिंग चोरी के आरोप में BSL का डिप्टी मैनेजर मां संग गिरफ्तार, लेकिन सवाल भी…

गंभीर चिंता का विषय मान रहे श्रमिक नेता

बीएसपी के श्रमिक नेताओं का कहना है कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि नियमित कर्मचारियों की संख्या में कमी करने के बाद अब प्रबंधन ठेका श्रमिकों की संख्या घटाने पर भी ज़ोर दे रहा है।

इस तरह के कदम से जहाँ एक ओर कास्ट कंट्रोल के नाम पर कार्मिक विभाग प्रशंसा बटोरता है। वहीं, दूसरी ओर इसके दूरगामी दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के पूर्व कर्मचारी के बेटे को मिली CSVTU के कुलपति की कुर्सी, जानिए कौन हैं डॉ. अरुण अरोड़ा, पढ़ें इंटरव्यू

ठेका श्रमिकों में कमी से उत्पादन प्रभावित होने का डर

विशेषज्ञों का मानना है कि ठेका श्रमिकों में कमी से उत्पादन प्रभावित होगा तथा नियमित कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

कास्ट कंट्रोल की यह नीति अल्पकालिक लाभ तो पहुँचा सकती है, परंतु संगठन की दीर्घकालिक स्थिरता और श्रमिकों के हितों की दृष्टि से यह निर्णय उचित नहीं कहा जा सकता।

ये खबर भी पढ़ें: फाड़कर फेंक दीजिए SAIL Bonus फॉर्मूला, नए फॉर्मूले और वेतन समझौते पर बुलाइए NJCS मीटिंग, CITU उतरा सड़क पर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP की जमीन पर बने BIT Durg की खुली पोल, कलेक्टर से जांच की मांग, रिटायरमेंट पॉलिसी गड़बड़
Next: दुर्ग से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के इन स्टेशनों पर ठहरते जाएगी दिल्ली तक, पढ़ें शेड्यूल

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.