Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, कोक ओवन में ठेका श्रमिक झुलसा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, कोक ओवन में ठेका श्रमिक झुलसा

Azmat ali 11/12/2025 1 minute read
Breaking News Bhilai Steel Plant Accident Contract Worker Suffers Burn Injuries in Coke Oven

जख्मी 31 वर्षीय मजदूर के चेहरे और दायें हाथ पर जख्म के निशान हैं। झुलसे मजदूर का प्राथमिक उपचार सेक्टर 9 हॉस्पिटल में किया गया।

  • भिलाई स्टील प्लांट में लगातार हो रहे हादसों को लेकर कर्मचारी पहले से ही चिंतित हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट में बुधवार की बी-शिफ्ट के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। कोक ओवन विभाग के कोक केमिकल डिपार्टमेंट में कार्य के दौरान एक ठेका श्रमिक बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद पूरे विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ठेका श्रमिक महेंद्र डिस्टिलेशन कॉलम के पास कार्य कर रहा था, तभी अचानक स्ट्रिप्ड लिकर के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से जल गया। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि मौके पर मौजूद कर्मचारी भी कुछ समझ नहीं पाए।

घटना के बाद ठेका कंपनी सरकार ग्रुप के सुपरवाइजर विकास और शेखर ने तत्काल गंभीर रूप से घायल महेंद्र को सेक्टर 9 हॉस्पिटल लेकर गए। जहां उसका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उसका शरीर काफी हिस्से तक झुलस चुका है। जख्मी 31 वर्षीय मजदूर के चेहरे और दायें हाथ पर जख्म के निशान हैं।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी दारू: ठेके, रेस्टोरेंट, बार, होटल और क्लब पर प्रशासन की नज़र

हादसे की सूचना मिलते ही कोक ओवन विभाग के अधिकारी और सुरक्षा विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच शुरू की। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें: इस्को स्टील प्लांट यूनियन चुनाव: मान्यता को लेकर 16 दिसंबर को अहम बैठक

भिलाई स्टील प्लांट में लगातार हो रहे हादसों को लेकर कर्मचारी पहले से ही चिंतित हैं। इस नई घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारी यूनियन भी इस मामले में उचित कार्रवाई और ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: पूर्व IAS अधिकारी बने संन्यासी स्वामी निरलिप्तानंद सरस्वती ने सेल आरएसपी कार्मिकों को डूबो दिया गहन सोच में

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल राउरकेला स्टील प्लांट के न्यू प्लेट मिल में सेफ्टी पर बड़ा कदम
Next: Big News: ड्यूटी टाइम में भिलाई स्टील प्लांट से ‘बाहर निकलना’ अब जोखिम भरा, पहले दिन पकड़ाए सवा सौ अधिकारी-कर्मचारी

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.