Breaking News: सेल अधिकारी दिल थामकर बैठें, एक प्लांट में आ रही 100 से ज्यादा अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट, BSP, BSL तैयार

सेल बीएसपी में करीब 400 अधिकारियों में से 25 प्रतिशत यानी 100 अफसरों का ट्रांसफर हो सकता है। लिस्ट का इंतजार। अज़मत अली, भिलाई। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक सेल पर लगातार नज़र बनाए हुए है। सेल कारपोरेट आफिस से नया आदेश बीएसपी प्रबंधन को मिल गया है। आदेश मिलते ही रविवार को ईडी स्तर के अधिकारी ने चीफ जनरल मैनेजर-सीजीएम स्तर के अधिकारियों को तलब किया। काफी देर तक बैठकों का दौर चला। साफ संदेश दिया गया कि साल 2009 से 2014 के बीच ज्वाइन करने वाले वर्क्स एरिया के अधिकारियों का ट्रांसफर बड़े पैमाने पर किया

  • सेल बीएसपी में करीब 400 अधिकारियों में से 25 प्रतिशत यानी 100 अफसरों का ट्रांसफर हो सकता है। लिस्ट का इंतजार।
अज़मत अली, भिलाई। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक सेल पर लगातार नज़र बनाए हुए है। सेल कारपोरेट आफिस से नया आदेश बीएसपी प्रबंधन को मिल गया है। आदेश मिलते ही रविवार को ईडी स्तर के अधिकारी ने चीफ जनरल मैनेजर-सीजीएम स्तर के अधिकारियों को तलब किया। काफी देर तक बैठकों का दौर चला। साफ संदेश दिया गया कि साल 2009 से 2014 के बीच ज्वाइन करने वाले वर्क्स एरिया के अधिकारियों का ट्रांसफर बड़े पैमाने पर किया जाएगा। साथ ही जिनकी सेवा 15 साल बची हो। इस अवधि की कुल संख्या में से करीब 25 प्रतिशत अधिकारियों का ट्रांसफर होना तय है। ये खबर भी पढ़ें: BMS के पूर्व अध्यक्ष आईपी मिश्र के पिता पोती की शादी में आए थे भिलाई, इलाज में लापरवाही, सेक्टर 9 हॉस्पिटल से निकली लाश भिलाई स्टील प्लांट में अधिकारियों की लिस्ट बननी शुरू हो गई है। वहीं, बोकारो स्टील प्लांट में भी अफसरों के ट्रांसफर को लेकर कवायद तेज है। जानकार अधिकारी बता रहे हैं कि सी दिन भी लिस्ट घोषित कर दी जाएगी। हर विभाग से अधिकारियों को दूसरे विभागों में भेजा जाएगा। ये खबर भी पढ़ें: BSP अफसरों की नई ट्रांसफर लिस्ट जारी, केके यादव और पुष्पा एम्ब्रोस का बदला कार्यक्षेत्र सीजीएम खुद अपने-अपने विभागों में कामकाज का बंटवारा करना शुरू कर चुके हैं। 2008-10 के अधिकारियों पर इस वक्त अधिक भार है। महत्वपूर्ण विभागों में कमान संभाले हुए हैं। अब ट्रांसफर होने से विभागों का कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP के CGM मैकेनिकल Pramod Kumar बने नगरनार स्टील प्लांट के ईडी, मंजूरी मिलते होंगे हेड ऑफ प्लांट सेल प्रबंधन के आदेशों पर अमल किया गया तो बीएसपी में करीब 400 अधिकारियों में से 25 प्रतिशत यानी 100 अफसरों का ट्रांसफर हो सकता है। संख्या कम या अधिक भी हो सकती है। फिलहाल, प्रबंधन की ओर से आदेश जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें:SAIL NEWS: बोकारो में 7 यूनियन नेताओं ने 39 माह के बकाया एरियर, छंटनी, NJCS, चुनाव और विस्थापितों पर सीएमडी को घेरा