Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट हादसे में जख्मी मजदूर की मौत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट हादसे में जख्मी मजदूर की मौत

12/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Breaking-News-Worker-injured-in-Bhilai-Steel-Plant-accident-dies

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से एक बड़ी खबर आ रही है। यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम हादसे में जख्मी मजदूर ने दम तोड़ दिया है।

इलाज के दौरान मौत की खबर आ रही है। रायपुर स्थित एमएमआई नारायण हॉस्पिटल में भर्ती मजदूर बाबूलाल की मौत हो गई है। हालत गंभीर होने पर सेक्टर-9 हॉस्पिटल से ग्रीन कॅरिडोर बनाकर मजदूर को रायपुर रेफर किया गया था। लेकिन, जिंदगी नहीं बचाई जा सकी।

इंटक ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू ने बताया कि विभागीय साथियों ने भी पुष्टि कर दी है। मृतक के शव को मरच्यूरी में रखा गया है। मृतक के रिश्तेदारों से यूनियन के साथियों से बात हो गई है। मृतक के 2 बच्चे हैं।

बता दें कि ए-शिफ्ट के दौरान सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) में कंट्रोल पल्पिट 8 के निकट सेमी स्किल्ड (अर्ध कुशल) 38 वर्षीय ठेका श्रमिक बाबूराव स्क्रैप उठवाने का कार्य कर रहे थे।

इस दौरान क्रॉप बकेट में रेल के कटे टुकड़ों को एडजस्ट करते समय क्रॉप बकेट का लिफ्टिंग टैकल अपनी जगह से हिल गया। लिफ्टिंग टैकल के लगने से बाबूराव आहत हुए थे।

ठेकेदार हितेश भाई पटेल के अधिनस्त ठेका श्रमिक बाबूराव को प्लांट के मुख्य मेडिकल पोस्ट पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी जांच की गई एवं तत्काल आगे की चिकित्सा के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-09, भिलाई रेफर कर दिया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालत नाजुक होने पर नारायणा हॉस्पिटल रेफर किया गया था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के साथ RINL में भी 29-30 को हड़ताल, CMD को थमाया नोटिस
Next: Bhilai Steel Plant के पूर्व CGM जीपी सिंह, सीनियर मैनेजर सत्यवान नायक ले आए अवॉर्ड, भुवनेश्वर चैप्टर को मिला बेस्ट QCFI अवॉर्ड

Related Stories

SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.