Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर: हादसे रोकने मजदूर भी तैयार, सेफ्टी का पूरा सामान मिला अबकी बार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर: हादसे रोकने मजदूर भी तैयार, सेफ्टी का पूरा सामान मिला अबकी बार

Azmat ali 13/08/2026 (Last updated: 13/08/2026) 1 minute read
bsls-historic-initiative-to-provide-safety-equipment-for-contractual-workers

विशेष पहल “Transforming Contractual Worker Safety through Direct PPE Provision and Digital Governance” पर की गई।

  • संविदा कर्मियों को सुरक्षा पीपीई में सेफ़्टी हेलमेट, लाइट वेट पॉलीकार्बोनेट चश्मे, डिस्पोज़ेबल रेस्पिरेटर, सेफ़्टी शूज़, FR सूट (जैकेट और ट्राउज़र), ईयर प्लग और कैनवस ग्लव्स दिए गए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट ने अपनी सुदृढ़ एवं समावेशी सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत करते हुए संविदा कर्मियों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत बीएसएल में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के समान मानक एवं गुणवत्ता वाले व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की गई है।

ज्ञातव्य है कि इससे पहले संविदा कर्मियों को सुरक्षा उपकरण (पीपीई) सम्बंधित ठेकेदार द्वारा ही उपलब्ध कराई जाती थी। सेल सहित देश के इस्पात उद्योग में बोकारो स्टील प्लांट द्वारा पहली बार की गई इस ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बीएसएल की यह विशेष पहल “Transforming Contractual Worker Safety through Direct PPE Provision and Digital Governance” की परिकल्पना पर आधारित है। इसका उद्देश्य संविदा कर्मियों को उच्च गुणवत्ता वाले पीपीई उपलब्ध कराने के साथ-साथ इनके इश्यू, डिस्ट्रीब्यूशन, रिकवरी एवं री-इश्यू की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी, व्यवस्थित एवं ट्रेसेबल बनाना है। इस पहल के माध्यम से बीएसएल कार्यस्थल पर सुरक्षा के समान मानक सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रहा है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) ने इस पहल की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संविदा कर्मियों की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बीएसएल द्वारा पहली बार व्यापक स्तर पर ऐसी व्यवस्था शुरू की गई है, जिसके तहत उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों वाले सुरक्षा पीपीई किट उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संविदा कर्मियों को बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन द्वारा सुरक्षा किट प्रदान कर इस पहल का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने कहा कि बीएसएल परिसर में कार्य करने वाला प्रत्येक कर्मी, चाहे वह नियमित कर्मचारी हो या संविदा कर्मी, उसे सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करना संगठन की प्राथमिक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल प्राथमिकता नहीं, बल्कि संगठन के मूल्यों का अभिन्न हिस्सा है। संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के समान मानक एवं गुणवत्ता वाले पीपीई किट उपलब्ध कराने की यह पहल एक मजबूत, समावेशी एवं उत्तरदायी सुरक्षा संस्कृति के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उल्लेखनीय है कि इस पहल के माध्यम से बीएसएल द्वारा संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के समान मानक एवं गुणवत्ता वाले पीपीई किट उपलब्ध कराने के साथ-साथ इनके इश्यू, डिस्ट्रीब्यूशन, रिकवरी एवं री-इश्यू की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। इससे पीपीई किट की उपलब्धता, वितरण एवं उपयोग की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी। साथ ही, आवश्यकता के अनुरूप समय पर पीपीई उपलब्ध कराने में भी सुविधा होगी। तकनीक के प्रभावी उपयोग से सुरक्षा प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं प्रभावी बनाया जा रहा है।

संविदा कर्मियों को उपलब्ध कराए जाने वाले सुरक्षा पीपीई में सेफ़्टी हेलमेट, लाइट वेट पॉलीकार्बोनेट चश्मे, डिस्पोज़ेबल रेस्पिरेटर, सेफ़्टी शूज़, FR सूट (जैकेट और ट्राउज़र), ईयर प्लग और कैनवस ग्लव्स शामिल हैं।
यह पहल बीएसएल की उस दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है कि “सुरक्षा सिर्फ़ एक ज़िम्मेदारी नहीं है, यह एक ऐसा मूल्य है जो हर किसी से जुड़ा है।”

नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ संविदा कर्मियों की सुरक्षा के प्रति समान संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बीएसएल ने कार्यस्थल पर सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह पहल न केवल बीएसएल की सुरक्षा प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है, बल्कि भारतीय इस्पात उद्योग में एक सुरक्षित एवं समावेशी कार्य संस्कृति के लिए नए मानक स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP के असिस्टेंट मैनेजर लापता, परिवार और अधिकारी तलाश में जुटे, वीआर-इस्तीफा हुआ था खारिज
Next: SAIL CMD से मिला BSP OA, पेंशन, प्रमोशन, PRP संग खाली भूमि, भवन-मकानों के लीज-लाइसेंस पर बात

Related Stories

Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.