Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP कर्मचारियों ने 50 ग्राम सोना, एरियर, बोनस पर BMS से लिया बदला, जीती बाजी टाउनशिप में हार गए पांडेयजी, बाल-बाल बचे देवेंद्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

BSP कर्मचारियों ने 50 ग्राम सोना, एरियर, बोनस पर BMS से लिया बदला, जीती बाजी टाउनशिप में हार गए पांडेयजी, बाल-बाल बचे देवेंद्र

03/12/2023 1 minute read
BSP-employees-took-revenge-from-BMS-on-50-grams-of-gold_-arrears_-bonus_-won-the-battle_-Pandeyji-lo

भिलाईनगर सीट पर कांग्रेस बाल-बाल बचा बची है, वरना यह सीट भी हाथ से जा रही थी।

कर्मचारियों का बड़ा वर्ग देवेंद्र के लिए मतदान किया। रिजल्ट ने इसकी पुष्टि कर दी है। जीती हुई बाजी भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय हार गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सबसे हाई प्रोफाइल सीट पाटन मानी जा रही थी। सीएम भूपेश बघेल और सांसद विजय बघेल के बीच मुकाबला था, लेकिन यहां आराम सीएम जीत गए। सीएम के शिष्य देवेंद्र यादव ने भिलाईनगर में जैसे-तैसे जीत हासिल कर ली। देवेंद्र यादव को 54405 वोट मिले, जबकि पांडेयजी को 53141 वोट मिले। इस तरह 1264 वोट से देवेंद्र यादव जीत गए।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गई, मंत्री अमरजीत भगत मुड़वाएंगे मूंछ…!

इस जीत में भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों की सबसे बड़ी भूमिका रही। पहली बार संयुक्त यूनियन ने खुलकर देवेंद्र के लिए प्रचार किया। एक-एक वोट का जुगाड़ किया।

अधिकारी वर्ग पांडेय जी के साथ रहा, लेकिन कर्मचारियों का बड़ा वर्ग देवेंद्र के लिए मतदान किया। रिजल्ट ने इसकी पुष्टि कर दी है। जीती हुई बाजी भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय हार गए।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस, ग्रेच्युटी और एरियर पर ISP से सबसे बड़ी खबर, महाबैठक में ये फैसला

भिलाईनगर सीट पर कांग्रेस बाल-बाल बचा बची है, वरना यह सीट भी हाथ से जा रही थी। जिस खुर्सीपार से सबसे बड़ी लीड लेने का दावा विधायक देवेंद्र यादव कर रहे थे, वहीं वह पिछड़ गए। हुडको ने भी साथ नहीं दिया।

आखिर में सेक्टर-10 छोड़ टाउनशिप के सभी सेक्टरों ने देवेंद्र यादव का साथ दिया। सेक्टर एरिया से ही देवेंद्र यादव ने लीड लिया, अन्यथा चुनाव फंसना तय था।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election Breaking: CM भूपेश बघेल ने दिया इस्तीफा, राजभवन ने किया ट्वीट, देखें फोटो

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव टाउनशिप में 3 हजार वोटों से आगे निकले। हुडको में 500 वोट से पीछे थे। हुडको के अंतर को पाटते हुए सेक्टर एरिया में बढ़त ली।

फिर खुर्सीपार में वोट कम हो गया। सेक्टर एरियर में करीब 3 हजार की बढ़त ली थी, जिसमें से करीब 1800 वोट खुर्सीपार में घट गया। इस तरह देवेंद्र यादव किसी तरह जीत पाए।

ये खबर भी पढ़ें :  धाकड़ रवि आर्या को युवा प्रेम प्रकाश पांडेय ने हराया था चुनाव, अब लगातार 2 चुनाव युवा देवेंद्र से हारे

देवेंद्र यादव की जीत का कारण

  • विनम्र स्वभाव और व्यवहार की वजह से जनता के बीच काफी पैठ।
  • युवाओं के बीच मजबूत पकड़। सामाजिक, धार्मिक संगठनों के बीच तालमेल।
  • महिलाओं के बीच अच्छी पकड़। बहन और भाई जैसा रिश्ता निभाना।
  • भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त यूनियन का भरपूर साथ।
  • संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह, पूरन वर्मा, इंटक ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू, एचएमएस के प्रमोद कुमार मिश्र, लोइमू के राजेंद्र सिंह परगनिहा, सीटू से डीवीएस रेड्‌डी, जोगा राव, इस्पात श्रमिक मंच से शेख महमूद आदि खुलकर प्लांट से टाउनशिप तक प्रचार करते रहे।
  • बीएमएस से नाराज बीएसपी कर्मचारियों और 8 यूनियन का भरपूर साथ मिलना। टाउनशिप की बढ़त से ही देवेंद्र यादव जीते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Election Big Breaking: CM ने दे दिया इस्तीफा, बहुमत से कोसो दूर है पार्टी

पांडेयजी की हार का कारण

  • 2018 का चुनाव हारने के बाद पांडेय की सक्रियता काफी कम हो गई थी।
  • बीएसपी यूनियन चुनाव में प्रेम प्रकाश पांडेय खुलकर बीएमएस के लिए आए।
  • यूनियन चुनाव में बीएमएस ने 50 ग्राम सोना, बकाया एरियर, ट्रांसफर आदि मुद्दा हल कराने का वादा किया। लेकिन, एक भी काम नहीं हो सका।
  • बीएसपी कर्मचारियों में बीएमएस को लेकर खासा नाराजगी है। चंदावसूली से छवि काफी खराब हुई।
  • कर्मचारियों के बीच यह मैसेज गया कि बीएमएस ने झांसे बाजी किया है। केंद्र में भाजपा सरकार होने के बाद भी कुछ काम नहीं किया।
  • बीजेपी प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय के लिए बीएमएस ने प्लांट में वोट मांगना शुरू किया, यहीं से हालात बिगड़ते गए।
  • कर्मचारी यूनियन चुनाव में पांडेय की सीधी दखल से नाराजगी बढ़ गई। पहली बार संयुक्त रूप से बीएमएस को छोड़ सभी यूनियनों ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वजह बनी, बीएमएस।
  • छत्तीसगढ़ में बीजेपी की आंधी के बीच प्रेम प्रकाश पांडेय की हार से अधिकारी वर्ग खासा मायूस है, क्योंकि करीब 70 प्रतिशत अधिकारियों ने पांडेयजी के लिए वोट किया था।

(नोट: जैसा की भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने बताया।)

ये खबर भी पढ़ें :  Election Big Breaking: CM भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, गजेंद्र, ललित, रिकेश और डोमनलाल चुनाव जीते, भिलाई में रि-काउंटिंग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Election Breaking: CM भूपेश बघेल ने दिया इस्तीफा, राजभवन ने किया ट्वीट, देखें फोटो
Next: SAIL बोनस, ग्रेच्युटी और एरियर पर ISP से सबसे बड़ी खबर, महाबैठक में ये फैसला

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.