Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP News: एटक नेता रात में सोए सुबह उठे ही नहीं, मौत, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP News: एटक नेता रात में सोए सुबह उठे ही नहीं, मौत, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

05/06/2025 (Last updated: 05/06/2025) 1 minute read
BSP News: AITUC leader slept at night and did not wake up in the morning, died, last rites will be performed after post mortem

परिवार ने कहा-दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। रत्नेश उपाध्याय को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

  • संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) नन्दिनी ब्रान्च के भूतपूर्व अध्यक्ष व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद के सदस्य रत्नेश उपाध्याय का निधन।
  • बीएसपी रेल मिल के लांग रेल यूनिट के जूनियर इंजीनियर रत्नेश उपाध्याय के निधन की खबर लगते ही शोक की लहर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संयुक्त खदान मजदूर संघ नंदिनी माइंस के पूर्व अध्यक्ष और बीएसपी रेल मिल के जूनियर इंजीनियर रत्नेश उपाध्याय का निधन हो गया है। मौत की खबर लगते ही शोक की लहर दौड़ गई। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। शव को मरच्यूरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: CBI Operation Chakra: जापानी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 अरेस्ट

बीएसपी रेल मिल के लांग रेल यूनिट के जूनियर इंजीनियर रत्नेश उपाध्याय की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दावा किया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। परिवार वाले रत्नेश उपाध्याय को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो के इस कर्मचारी संघ चुनाव पर विवाद, उपायुक्त तक पहुंचा मामला

एटक के महासचिव विनोद कुमार सोनी के मुताबिक काफी दुखद समाचार है कि हमारे यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य व संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) नन्दिनी ब्रान्च के भूतपूर्व अध्यक्ष व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद के सदस्य रत्नेश उपाध्याय का निधन हो गया है। गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक देहांत हो गया है। बुधवार रात में सोए तो गुरुवार सुबह उठे नहीं। काफी देर तक जगाने की कोशिश की गई। इसके बाद परिवार के सदस्य अस्पताल लेकर गए थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP: इस्को एम्प्लाइज प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन संडे को, 8 टीमों में टक्कर

वहीं, रेल मिल के कार्मिकों ने बताया कि नंदिनी माइंस में काफी सक्रिय रहे। साल 2005-06 में ट्रांसफर होकर भिलाई आए। नंदिन में माइंस मैनेजर की पिटाई के आरोप में उनका ट्रांसफर किया गया था। रेल मिल में ही लगातार कार्यरत रहे। मरौदा सेक्टर में परिवार रहता है। दो बेटा और पत्नी है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मूल निवासी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेल शाबाश योजना: बोकारो स्टील प्लांट के 38 कर्मचारियों को मिला झोला भरकर पुरस्कार

एटक के उपाध्यक्ष का भी निधन

इधर-एटक के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी धीरेन्द्र सिंह का 3/06/2025 को निधन हो गया। घबराहट हुई, उनको पल्स हास्पिटल ले जाया गया, डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सारी धड़कने बंद हो चुकी थी। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में किया गया। दो बेटे, तीन बेटियां व उनकी धर्मपत्नी परिवार में हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी ने बीजीएच और नगर प्रशासन विभाग में मारा छापा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़: ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस पर व्यापारियों का जमावड़ा
Next: Breaking News: भिलाई पॉवर हाउस में खुलेगी SAIL सेलम के बर्तन की दुकान, BSP ने कब्जेदारों से खाली कराई जमीन

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.