Skip to content
28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने तिरंगे के साये में उत्पादन बढ़ाने और लाभ उठाने का दिया मंत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने तिरंगे के साये में उत्पादन बढ़ाने और लाभ उठाने का दिया मंत्र

17/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
BSP-Officers-Association-gave-the-mantra-to-increase-production-and-benefit-under-the-shadow-of-the-tricolor
  • सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष ने बीएसपी के चहुमंखी विकास के लिए सभी सदस्यों से आह्वान किया।
  • गुलामी से आजादी मिली है, पर देश को बहुत सी चुनौतियों बेरोजगारी, प्रदूषण, गरीबी आदि समस्याओं से भी निजात नहीं मिली है।
  • ओए-बीएसपी द्वारा स्वामी विवेकानंद जनसेवा केन्द्र सेक्टर-10 एवं प्रगति भवन में ध्वजारोहण किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन (BSP Officers Association) द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा केन्द्र, सेक्टर-10 (मेंटेनेस आफिस) में और प्रगति भवन सिविक सेंटर () में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बन्छोर (SEFI Chairman and OA-BSP President Narendra Kumar Banchhor) ने किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Durg Crime: रात के अंधेरे में 10-15 लड़कों ने युवक को उतारा मौत के घाट

सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बन्छोर (SEFI Chairman and OA-BSP President Narendra Kumar Banchhor) ने सभी उपस्थित सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 में भारत को गुलामी से आजादी मिली थी लेकिन पूर्ण स्वराज प्राप्त होने के बाद भी हमारे देश को बहुत सी चुनौतियों का जैसे- बेरोजगारी, प्रदूषण, गरीबी आदि समस्याओं से भी निजात नहीं मिली है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: रिटेंशन आवास की गारंटी लेने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों की सैलरी से कटेगा लाखों रुपए, देखिए सबूत

हम सब को मिलकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) ने आरंभ से ही इस्पात के उत्पादन, उत्पादकता के अलावा भिलाई में शिक्षा, खेल, संस्कृति, कला आदि क्षेत्रों में भी प्रदेश व देश में अपना परचम लहराया है। सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष ने बी.एस.पी. (BSP) के चहुमंखी विकास हेतु सभी सदस्यों से आह्वान किया तथा पर्यावरण एवं सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित कर उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ाकर लाभार्जन अधिक अर्जित करने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्यों-पेंशनर्स ध्यान दें, एक-एक सवाल का मिलेगा जवाब

इस्पात क्षेत्र की सार्वजनिक उपक्रमों में पिछले 06 दशकों में देश के भिन्न स्थानों में इस्पात संयंत्रों के माध्यम से न सिर्फ रोजगार का सृजन किया है बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर तथा सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से अपने आसपास के क्षेत्र तथा पिछड़े, आदिवासी एवं वंचित वर्गों का समग्र विकास किया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई से निकली सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली

आज देश में “मध्यम वर्ग“ के नाम से प्रसिद्ध, सुशिक्षित व सक्षम वर्ग मूलतः इसी प्रकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कारण ही फलफूल पाया है और देश की आर्थिक प्रगति, आधारभूत संरचना विकास तथा शैक्षणिक उन्नति का कारण भी बनी है। विकास के इस समावेशी मॉडल को बचाने की सख्त जरूरत है जिससे कि एक मजबूत नागरिक एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सके। इस्पात क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों ने पिछले 60 वर्षों में राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ओए-बीएसपी महासचिव परविन्दर सिंह ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सदस्यों को 78वीं स्वतंत्रता दिवस के वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी एवं कहा कि केवल तिरंगा फहराने मात्र से हम लोगों में देश भावना जागृत नहीं कर सकते अपितु वर्तमान पीढ़ी को अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए युवा वर्ग को आजादी के दौरान लोगों के संघर्ष, बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने का प्रयास निरंतर करते रहना है। जिससे भारत एक मजबूत राष्ट्र की रूप में स्थापित हो सके।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: रिटेंशन आवासों की गारंटी लेने वालों को बेदखल करेगा BSP, मचा हंगामा

इस अवसर पर ओए पदाधिकारीगण अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, महासचिव परविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष द्वय तुषार सिंह, अखिलेश मिश्रा, सचिव गण संजय तिवारी, ज्योति प्रकाश शर्मा, जोनल प्रतिनिधिगण अभिषेक कोचर, डीपीएस बरार, अब्दुल शरीफ, रेमी थॉमस, एस आर साहू, संतोष सिंह सहित पूर्व वरिष्ठ अधिकारीगण तपन सूत्रधार, विप्लव डे एवं बड़ी संख्या में अधिकारी गण एवं भिलाई के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: सेल में नौकरी के साथ बी-टेक के लिए बोकारो में काउंसिलिंग, पढ़िए डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Assembly Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में 26 नवंबर के पहले हो जाएगा विधानसभा चुनाव, जानें बड़ी वजह
Next: ईपीएस 95 हायर, न्यूनतम 7500 पेंशन, DA, मेडिकल और पीएफ ट्रस्ट पर दिल्ली से बड़ी खबर

Related Stories

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026

You May Have Missed

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026
NMDC-5427-Crore-Project-Pellet-Plant-Nagarnar-Bailadila (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC 5427 करोड़ परियोजना: बैलाडीला के लौह अयस्क से नगरनार में बनेंगे पेलेट, बचेली से नगरनार तक 135 किलोमीटर की स्लरी पाइपलाइन

Azmat ali 27/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.