Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP कर्मी की सड़क हादसे में मौत, नाक, कान और मुंह से बहता रहा खून
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मी की सड़क हादसे में मौत, नाक, कान और मुंह से बहता रहा खून

01/10/2023 1 minute read
BSP-worker-dies-in-road-accident-blood-keeps-flowing-from-nose-ears-and-mouth

-बीएसपी के पीबीएस से तीन साल पहले रिटायर होने के बद डीएन शर्मा वहां एक ठेका कंपनी के अधीन कार्य कर रहे थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के एक कर्मचारी की मौत हो गई है। सड़क हादसे में गंभीर चोट लगी। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 में इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई।

मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। अफरा-तफरी का माहौल है। घर-परिवार और बीएसपी के पीबीएस में गम का माहौल है। उनके साथ काम करने वाले कर्मचारी भी सदमे में आ गए हैं। हर कोई हैरान है।

बीएसपी के पीबीएस से तीन साल पहले रिटायर होने के बद डीएन शर्मा वहां एक ठेका कंपनी के अधीन कार्य कर रहे थे। सेक्टर-1 में रहते थे। शनिवार को मार्निंग वॉक पर निकले हुए थे। नेल्सन चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे उनके सिर, पैर में गंभीर चोट लगी।

वॉक पर निकले लोगों ने तत्काल घर वालों को खबर दी और अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर फौरन प्राथमिक उपचार शुरू किया गया, लेकिन हालत नाजुक होती जा रही थी। इसके बाद आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

चिकित्सकों के मुताबिक जब डीएन शर्मा को लाया गया था, उस वक्त नाक, मुंह और कान से लगातार खून बह रहा था। स्थिति नाजुक बनी हुई थी। अस्पताल लाने में अगर थोड़ी देर हुई होती तो शायद रास्ते में ही दम निकल गया होता।

किसी तरह जान बचाने की कोशिश की गई। लेकिन, सिर में गंभीर चोट की वजह से जान नहीं बचाई जा सकी। रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बीएसी के पीबीएस से 3 साल पहले रिटायर हो गए थे। मोटर मेंटेनेंस ग्रुप में थे।

इसके बाद यहां की ठेका कंपनी के अधीन काम शुरू कर दिया था। दो साल से सेवा दे रहे थे। सेक्टर-1 में नेल्सन चौक के पास टहलते हुए जा रहे थे, लेकिन घर लौट नहीं सके। बीएसपी कार्मिकों का कहना है कि एक बेटी कतर में रहती है।

बता दें कि एक माह के भीतर सड़क हादसे में यह दूसरी मौत है। इससे पहले जवाहर उद्यान मार्ग पर सीएचएम के कर्मचारी मोहम्मद सिद्दीक की मौत भी हादसे में हुई थी। अब डीएन शर्मा की मौत की खबर आ गई।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ उतरा मैदान में, चार्टर ऑफ डिमांड और यूनियन चुनाव पर फोकस
Next: पूर्व पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी व विधायक 32 बंगला संग BSP मकान नहीं कर रहे खाली, बेदखल कराने DIC-इस्पात मंत्रालय तक पहुंची बात

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.