Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में टेंडर के बाद पेटी कांट्रैक्ट से BSP कर्मी परेशान, बढ़ते जा रहे हादसे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में टेंडर के बाद पेटी कांट्रैक्ट से BSP कर्मी परेशान, बढ़ते जा रहे हादसे

24/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-workers-troubled-by-sub-contract-after-tender-accidents-increasing
  • पेटी ठेकेदार कुशल श्रमिकों के नाम पर अकुशल श्रमिकों से काम ले रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में जहां-जहां नियमित कर्मचारियों की कमी हो रही है। वहां, भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन (Bhilai Steel Plant Management) द्वारा टेंडर के माध्यम से नियमित कर्मचारियों के स्थान पर ठेका पद्धति से कार्य कराया जा रहा है। इस वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं हो रहा है। हिंदू मजदूर सभा-एचएमएस से संबद्ध भिलाई श्रमिक सभा यूनियन के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र का कहना है कि ऐसे कार्यस्थलों को चिन्हित कर विभाग अध्यक्ष तथा ऑपरेटिंग अथॉरिटी से शिकायत किया जाएगा निराकरण न होने पर यूनियन कानूनी कार्यवाही करने पर बाध्य होगी।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant ने दिया साथ, इस्कॉन ने तैयार किया बेस किचन, एनीमिया-कुपोषण होगा दूर

क्या है टेंडर की शर्तें

टेंडर की शर्तों के अनुसार जिस कंपनी को ठेका दिया जाता है, उसे अपना सुरक्षा अधिकारी एवं कार्य की निगरानी के लिए सुपरवाइजर नियुक्त करना होता है तथा कुशल कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होती है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant की जमीन का हो रहा सौदा, 30 हजार स्क्वायर फीट भूमि कब्जेदारों से बची, निर्माण ध्वस्त

क्या करते हैं कंपनी ठेकेदार

जिस कंपनी या ठेकेदार को टेंडर मिलता है वह अपना प्रॉफिट मार्जिन निकालकर किसी छोटे ठेकेदार को पेटी कॉन्ट्रैक्ट में दे देते हैं। ऐसे छोटे पेटी ठेकेदार कुशल श्रमिकों के नाम पर अकुशल श्रमिकों को काम पर लगा देते हैं तथा ना तो सुपरवाइजर नियुक्त करते हैं ना ही सुरक्षा अधिकारी। यदि सुपरवाइजर नियुक्त करते भी हैं तो सिर्फ श्रमिकों की हाजिरी एवं ऑफिस कार्य के लिए।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Foundation Day 2024: रन फॉर सेल के लिए 5 किलोमीटर तक दौड़ गए लोग, पढ़िए विजेताओं के नाम

क्या समस्या है बीएसपी कर्मचारियों की

पेटी ठेकेदार अकुशल श्रमिकों के कार्य के सुपरविजन के लिए बीएसपी कर्मचारियों पर अधिकारियों द्वारा  नियम विरुद्ध दबाया बनाया जाता है। किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर बीएसपी कर्मियों को परेशान किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Foundation Day 2024: बीएसपी के 666 कर्मचारी दीर्घ सेवा सम्मान से सम्मानित

क्यों हो रही है दुर्घटनाएं

कुशल श्रमिकों के स्थान पर अकुशल श्रमिकों से कार्य करने तथा फैक्ट्री एक्ट के प्रावधानों का खुला उल्लंघन करने के कारण इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती हैं। फैक्ट्री एक्ट के अनुसार कार्य के घंटे निर्धारित हैं तथा मशीन, पुलपिट, क्रेन में 8 घंटे के कार्य में ढाई घंटे का रिलीविंग का प्रावधान है, लेकिन बिना किसी ट्रेनिंग के सीधे सीधे क्रेन में और मशीनों में कार्य कराया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : प्रबंधन बोला-SAIL हड़ताल अवैध, BSP के आला अधिकारियों की महाबैठक, CCTV कैमरे से होगी हंगामा करने वालों की पहचान

किसी भी प्रकार की रिलीविंग नहीं दी जाती, कभी-कभी तो 16-16 घंटे तक के कार्य करवाया जाता है, जो सीधे-सीधे श्रम कानून का उल्लंघन है। यही कारण है कि ठेका श्रमिकों के क्रेन संचालन के कारण वह अपने साथ-साथ दूसरे कर्मचारियों की जान को जोखिम में डालते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : संयुक्त यूनियन ने कहा – SAIL करप्शन रोक लेता तो एरियर रोकना नहीं पड़ता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री बने दिनेश पांडेय, BSP से है नाता
Next: पीएम मोदी के अभियान के लिए मनीष पांडेय पहुंचे कॉलेजों की चौखट पर

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.