Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • बीएसपी स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के पदाधिकारियों की अफसरों से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के पदाधिकारियों की अफसरों से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

25/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
BSPs-steel-contract-workers-union-INTUC-officials-met-officers-and-discussed-these-issues

श्रमिकों को मिले मूल वेतन का 5% आवास भत्ता

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के प्रतिनिधि मंडल का BSP के ठेका मजदूरों की दिक्कतों के समाधान और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी को लेकर चर्चा की गई। महाप्रबंधक प्रभारी HR, इंडस्ट्रीयल रिलेशन और ठेका प्रकोष्ठ जेएन.ठाकुर को भिलाई स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।

इसमें BSP के प्रोडक्शन और मेंटेनेंस में रेगुलर कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले ठेका मजदूरों को प्रदेश सरकार द्वारा तय मूल वेतन का पांच फीसदी आवास भत्ता देने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। शीघ्र ही राउरकेला स्टील प्लांट की तरह BSP के ठेका मजदूरों को भी मूल वेतन का पांच फीसदी आवास भत्ता दिए जाने की मांग की गई।

यह सुविधाएं दिए जाने की मांग

ठेका मजदूरों को वेतन पर्ची मिलने की मांग की गई। साथ ही दुर्घटना बीमा की कॉपी और ESIC रजिस्ट्रेशन की कॉपी भी मिलनी चाहिए। BSP में सेवारत मजदूरों को सरकार द्वारा तय वेतन और 37 सौ रुपए एडब्ल्यूए की राशि वास्तविक रूप से नहीं दिया जाता। यह भी कहा गया कि ठेका श्रमिकों को वेतन पर्ची नहीं मिलने से उन्हें उनकी उपस्थिति के अनुसार वेतन, एडब्ल्यूए एवं सीपीएफ एवं ईएसआईसी की कटौती के बाद मिलने वाले वेतन की जानकारी नहीं होती।

इसलिए स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय साहू ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि सभी ठेका मजदूर को वेतन पर्ची और दुर्घटना बीमा की कॉपी और ईएसआईसी की रजिस्ट्रेशन कॉपी भी दी जाए। दस लाख का एक्सीडेंटल बीमा की कॉपी मिलने से मजदूरों को उनकी बीमा संबंधी जानकारी होगी। अध्यक्ष संजय साहू ने मांग करते हुए कहा कि ठेका मजदूरों को सभी गेट से आवाजाही की सुविधा दी जाए। सभी ठेका मजदूर को अंतिम भुगतान एवं छुट्टी दिया जाए या छुट्टी का भुगतान किया जाए।

 

मिला आश्वासन 

एचएसएलटी ठेका श्रमिक जो सेवानिवृत्त हो गए है उनका शीघ्र ही KYC किया जाए क्योंकि उन्हें पेंशन मिल सकें। बैठक में महाप्रबंधक प्रभारी जेएन.ठाकुर ने चर्चा के बाद बताया कि स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक की मांग पर सामूहिक दुर्घटना बीमा एवं अन्य काम हुए है। लगातार फैसिलिटीज में सुधार की जा रही है। आवास भत्ता और अन्य मुद्दों पर शीर्ष प्रबंधन से चर्चा कर शीघ्र समाधान निकाला जाएगा।

यह रहे मौजूद

बैठक में महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध और ठेका प्रकोष्ठ विकास चंद्रा, सहायक महाप्रबंधक रोहित हरित, वरिष्ठ प्रबंधक ठेका प्रकोष्ठ निमेष विजयन, स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक से उपाध्यक्ष सीपी.वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, आर.दिनेश, गुरुदेव साहू मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MLA देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरुद्ध युवा कांग्रेसियों ने किया ‘जेल भरो आंदोलन’, हुए अरेस्ट
Next: Bhilai News : रिसाली में नहीं आएगा पानी, इस वजह से लोगों को होगी भारी परेशानी

Related Stories

SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.